Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में शादी समारोह में घुसा तेज रफ्तार ट्रक 8 की मौत, कई गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बिहार में शादी समारोह में घुसा तेज रफ्तार ट्रक 8 की मौत, कई गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: बिहार के लखीसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है, जहां पर बुधवार की देर रात एक विवाह पंडाल में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक पंडाल में जा घुसा, जिसमें 8 लोगों दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. इधर, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है.बताया जा रहा है कि जिले के हलसी बाजार में एक शादी चल रही थी. गढ़ी विशनपुर गांव से यहां बारात आई हुई थी और काफी संख्या में लोग जमा थे. तभी अचानक एक बेकाबू ट्रक तेज रफ्तार के साथ पंडाल के अंदर घुस गया और वहां मौजूद कई लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी हो गया. पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर में आग लगने से बेटी की शादी के लिए इकट्ठा रुपया जेवर सहित सात लाख की नुकसान
    Next Article कांग्रेस में संकट : गोवा में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.