Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में संकट : गोवा में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस में संकट : गोवा में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी में उठा तूफान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. कर्नाटक में उसकी जेडीएस के साथ गठबंधन पर जहां संकट बरकरार है, वहीं गोवा में उसके 10 विधायकों ने भाजपा में शामिल होकर जोर का झटका दिया है. भाजपा के हुए यह सभी 10 कांग्रेसी विधायक आज 11 जुलाई गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह से में बुधवार को हुए बड़े राजनैतिक घटनाक्रम ने देश में सियासी भूचाल ला दिया है.

    भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस में जबर्दस्त सेंध लगाते हुए न केवल उसे दो फाड़ कर दिया है, बल्कि नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 विधायकों को अपने में शामिल कर लिया. भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ये विधायक आज यानी गुरुवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस के राज्य में 15 विधायक थे. अब पांच बचे हैं.

    भाजपा विधायकों की संख्या 17 से बढ़कर 27

    कावलेकर ने पार्टी की राज्य इकाई में टूट के लिए गोवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद और विपक्षी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने को जिम्मेदार बताया. इस हतप्रभ कर देने वाले घटनाक्रम के बाद अब राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 17 से बढ़कर 27 हो गई है.

    ये विधायक भाजपा में शामिल

    जो दस विधायक कांग्रेस से अलग हुए हैं उनमें चंद्रकांत कावलेकर, इसीडोर फर्नाडिस, फ्रांसिस सिलवेरा, फिलिप नेरी रोड्रिगेज, जेनिफर एवं अतानासियो मोनसेराते, अंतोनियो फर्नाडिस, नीलकंठ हालारंकर, कलाफासियो डॉयस और विल्फ्रेड डी सा शामिल हैं.

    विधानसभा अध्यक्ष ने मुहर लगा दी

    कांग्रेस के पास अब पांच विधायक बचे हैं. इनमें दिगंबर कामत, लुजिन्हो फलेरियो, रवि नाइक, प्रताप सिंह राणे (यह सभी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं) और अलेक्सो रेजिनाल्डो शामिल हैं. कांग्रेस से अलग हुए विधायकों के इस समूह के भाजपा में शामिल होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को देर शाम मुहर लगा दी.

    भाजपा में कर दिया विलय

    इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस के दस विधायकों ने, जो कांग्रेस विधायक दल का दो तिहाई हिस्सा हैं, नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में अपनी पार्टी को छोड़ दिया और अपना विलय भाजपा में कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में शादी समारोह में घुसा तेज रफ्तार ट्रक 8 की मौत, कई गंभीर
    Next Article कांग्रेस संकट के दौर से गुजर रही : ज्योतिरादित्य सिंधिया

    Related Posts

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.