Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हौसले को सलाम: सिंगल मदर गीता नायक से मिलीं उपायुक्त, कहा- आपके आत्मविश्वास को सलाम, आप बहुत बहादुर हो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हौसले को सलाम: सिंगल मदर गीता नायक से मिलीं उपायुक्त, कहा- आपके आत्मविश्वास को सलाम, आप बहुत बहादुर हो

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हौसले को सलाम: सिंगल मदर गीता नायक से मिलीं उपायुक्त, कहा- आपके आत्मविश्वास को सलाम, आप बहुत बहादुर हो

    जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में मदर्स डे के मौके पर सिंगल मदर गीता नायक को लेकर छपी खबर पढ़ने के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने मिलने की इच्छा जताई थी । आज गीता नायक जब उपायुक्त से मिलीं तो उनकी आपबीती एवं संघर्षों को सुनकर उपायुक्त भी भावविह्वल हो गईं। उन्होने गीता नायक की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत बहादुर हो, जिस परिस्थिति में लोगों के हौसले जवाब दे देते हैं उसमें आप एक विशेष जरूरतों वाली बेटी को ना सिर्फ पाल पोष रही हैं बल्कि शिक्षा दीक्षा से लेकर सभी जरूरतों को पूरा कर समाज में मिसाल कायम किया है । उपायुक्त ने गीता नायक के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आपमें जीवटता कूट कूट कर भरी है तथा विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होने पारिवारिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही पेंशन का आवेदन भी भरवाया, साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी वक्त कोई सहयोग की जरूरत पड़े तो बेझझक संपर्क कीजिएगा ।

    गीता नायक वर्तमान में अपने मायका में सिदगोड़ा में रहती हैं। पति ने दिव्यांग बेटी के जन्म लेने पर बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद 21 साल की उम्र में गीता नायक ने सिंगल मदर बन बेटी को पालने का बीड़ा उठाया जिसे आज खुशी खुशी पूरा भी कर रही हैं । उन्होने उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया जो इतने व्यस्त समय में खुद से मिलने बुलाईं । गीता नायक ने कहा कि उपायुक्त के स्नेहिल भाव एवं प्रेम से बात करना निश्चित ही उन्हें अपनी लड़ाई में बड़ा हौसला देगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के गोराईनाला मंडल भाजपा अध्यक्ष के रूप में श्यामल मंडल को मनोनीत किया गया
    Next Article सरायकेला खरसावां के कबीर नगर कपाली वार्ड नंबर 5 मजार गली में 407 गाड़ी से बिजली पोल में टक्कर लगने से बिजली पोल गिर गया

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.