Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला दिवस पर महिला पहलवानों के समर्थन में जेम्को कैंडल मार्च में उमड़े कांग्रेसन एवं आम नागरिक
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    महिला दिवस पर महिला पहलवानों के समर्थन में जेम्को कैंडल मार्च में उमड़े कांग्रेसन एवं आम नागरिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिला दिवस पर महिला पहलवानों के समर्थन में जेम्को कैंडल मार्च में उमड़े कांग्रेसन एवं आम नागरिक

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला सचिव रानी राव की अगुवाई में विशाल कैंडल मार्च एवं मशाल जुलूस का आयोजन राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी भारत की बेटियों के ऊपर घिनौने खेल किए जाने के विरोध भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आक्रोश के रूप में कैंडल मार्च एवं मसाल जुलूस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया विगत 15 दिनों से भी अधिक हो गया लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी हुई है, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें, वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है,

     

     

    आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है, हमने
    निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे और इसीलिए मात्रृ दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च आमजनों को जागृत करने और अपने बेटियों को न्याय दिलवाने हेतु आयोजित किया जिसमें लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता अपने हाथों में मशाल लेकर चल रही थी जो मनी फीट शिव मंदिर के समक्ष पहुंची इसके बाद कैंडल मार्च समापन की गई तथा नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड सभा कार्यक्रम का आयोजन मनीफीट बाजार के समक्ष नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 1142 रुपए हो गए हैं।

     

     

    पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगी हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें, आज कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपनी आंखों पर बिठाया और बहुत बड़ा फैसला दीया है।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामदरस चौधरी, जसवंत सिंह जस्सी,मनजीत आनन्द,नरेंद्र प्रसाद,उसा यादव,नलिनी सिन्हा,गुरदीप सिंह काक्के,सुखदेव सिंह मल्ली,अतुल गुप्ता सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।
    कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार एवं धन्यवाद राजेश कुमार नें किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के नगवां में 6 घंटा अखंड कीर्तन “बाबा नाम केवलम” का हुआ आयोजन
    Next Article समाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती नर्सिंग ऑफिसर

    Related Posts

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    July 1, 2026

    देर से जागी व्यवस्था, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    July 1, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.