Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम भूपेश ने ईडी को बताया भस्मासुर, कहा-कर्नाटक चुनाव के बाद पूरा टारगेट छत्तीसगढ़ होगा
    Headlines राष्ट्रीय

    सीएम भूपेश ने ईडी को बताया भस्मासुर, कहा-कर्नाटक चुनाव के बाद पूरा टारगेट छत्तीसगढ़ होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की तुलना भस्मासुर से की है. उन्होंने ईडी और बीजेपी पर सांठगांव का आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों मिले हुए हैं. ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, यहां पहले रमन सिंह जानकारी जारी कर देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां कहती है, ईडी वहीं रेड डालती है. एक भी बीजेपी नेता के यहां अब तक छापा नहीं पड़ा. ईडी को कैसे पता कि कौन बीजेपी का है और कौन कांग्रेसी.

     

     

     

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी और बीजेपी का गठबंधन है और ईडी उनके एजेंट के रूप में काम कर रही है. बीजेपी ने उन्हें अभयदान देकर भस्मासुर बना दिया है. अगर ईडी गलत करती है तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा. उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता. कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन ईडी वहां से और पावरफुल होकर निकल गई. ईडी के अधिकारी कुछ भी कर रहे हैं. मारपीट कर रहे हैं. रात भर जगा रहे हैं, खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं. इसमें मानव अधिकार वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर शिकायत करेंगे तो उनके खिलाफ केस बनाकर बिठा देंगे.

    सीएम ने कहा जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था वैसे ही इन्होंने ईडी को दिया है. संभावना है कि ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही ना पड़ जाए. जो अति है, उसका अंत होता है. पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा छलकना शुरू हो जाएगा.

    प्रदेश में ईडी की लगातार कार्रवाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि जैसे गली मोहल्लों में लोग घूमते हैं. वैसे ही छत्तीसगढ़ के गली मोहल्लों में ईडी और सीबीआई घूम रही है. उन्होंने कहा कि पहले ईडी के पहुंचने पर लोग सोचते थे कि प्रतिष्ठा कम हो गई, लेकिन अब कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद सब रायपुर आयेंगे और पूरा टारगेट छत्तीसगढ़ होगा.

     

     

     

    नक्सलियों से शांति वार्ता को लेकर कहा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से बातचीत को लेकर कहा कि बस्तर के निवासी, वहां के आदिवासी, नौजवान, किसान और पत्रकारों से मैं बात करूंगा. जहां तक नक्सलियों से बात करने की बात है हम शुरू से कह रहे हैं कि भारत के संविधान में विश्वास व्यक्त करें उसके बाद किसी भी मंच में बात करने के लिए हम तैयार हैं.

    कर्नाटक में ऑपरेशन कमल का जनता ऑपरेशन कर देगी.

    कर्नाटक इलेक्शन अब खत्म हो गए हैं. ऐसे में बीजेपी की सरकार बनाने की कवायद ऑपरेशन कमल को लेकर सीएम ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. कहीं छत्तीसगढ़ जैसे रिजल्ट आ गया तो ऑपरेशन कमल कहां हो पाएगा. वे 14 है और कांग्रेस 71 फिर क्या ऑपरेशन कर लेंगे. इस समय कर्नाटक की जनता ने ठान लिया है. 150 पार जाना है, उसके बाद कुछ ऑपरेशन नहीं होना है. जनता ऑपरेशन कर देगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिसपुलिस कप्तान ने जनता दरबार में 35 लोगों की सुनी फरियाद
    Next Article एनएच 28 ब्लॉक चौक 2 घंटा तक रहा जाम 

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.