Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएच 28 ब्लॉक चौक 2 घंटा तक रहा जाम 
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    एनएच 28 ब्लॉक चौक 2 घंटा तक रहा जाम 

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 12, 2023Updated:May 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुकेश कुमार

    बरौनी, बेगूसराय : वीरपुर में बालू लोड-अनलोड करने के क्रम में गंभीर रूप से घायल मजदूर बीहट नगर परिषद के असुरारी वार्ड-8 निवासी चंद्रदेव यादव के करीब 43 वर्षीय पुत्र ललन यादव की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर गुरूवार की सुबह शव को बरौनी प्रखंड मुख्यालय के समीप मोती चौक पर रख कर एन एच-28 को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि मृतक को दो लड़की और एक लड़का है,जिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी रीना देवी द्वारा वीरपुर थाना में कांड संख्या-66/23 के तहत ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया।

    घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक ललन यादव रोज की तरह 7 मई दिन रविवार को बालू लोड अनलोड करने ट्रक बीआर-53सी/8208 पर वीरपुर पंचमुखी पुल चौक स्थित बबन सिंह के डिपो पर गया था। जहां बालू लोड-अनलोड करने के दौरान ट्रक को बैक करने में पटरा उसके सिर पर गिर गया।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बरौनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बुधवार को बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया गया.जहां एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान शाम में उसकी मौत हो गयी.पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

     

    सुबह एन एच-28 पर शव रखकर सड़क कर दिया जाम—–

    घटना से गुस्साये परिजनों व ग्रामीणों ने दोषी ट्रक चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव को एन एच-28 पर रख कर गुरूवार की सुबह सड़क जाम कर दिया।

    देखते ही देखते एन एच सड़क के दोनों तरफ और अवध तिरहूत रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मामले की जानकारी मिलते ही तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह,बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी,बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह,जदयू प्रख़ड अध्यक्ष शंभु कुमार सिंह,पार्षद अशोक कुमार सिंह,पार्षद प्रतिनिधि शशि पाल,सुनील विकास कुमार मुकेश कुमार सिंह कुमार,दीपक सिंह सहित बरौनी थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार सहित अन्य लोगों ने काफी समझा बुझा कर करीब दो घंटा बाद जाम को समाप्त कराया। मृतक की पत्नी रीना देवी को तत्काल बरौनी बीडीओ ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार की राशि का चेक दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम भूपेश ने ईडी को बताया भस्मासुर, कहा-कर्नाटक चुनाव के बाद पूरा टारगेट छत्तीसगढ़ होगा
    Next Article इस्लामाबाद : अल कादिर केस में इमरान खान को हाईकोर्ट से राहत, दो हफ्तों की मिली जमानत

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    May 16, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.