Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यपुरा में पुलिस पब्लिक संवाद का हुआ आयोजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सूर्यपुरा में पुलिस पब्लिक संवाद का हुआ आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    भगवानपुर ,बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा दुर्गास्थान के प्रांगण में पुलिस पब्लिक
    संवाद कार्यक्रम का आयोजन तेघरा एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई । इस पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम में तेघरा एसडीओ राकेश कुमार, एवं डी एस पी रविंद्र मोहन ने उपस्थित लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनी ।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सबसे अधिक शिकायत अंचल कार्यालय व सीओ से संबधित रखी वही लोगों ने कहा कि विडियो अपने कार्यालय में बहुत कम बैठते हैं जिसके चलते लोगों का काम समय से नही हो पाता है।वही कांग्रेस के पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव राय ने कहा कि ब्लॉक अंचल में दलालों का राज है जिसमें सुधार होनी चाहिए।

     

     

    वही पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह ने रणविजय नगर में बसे सभी लोगों को पर्चा देने की मांग रखी,पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जनप्रतिनिति और पदाधिकारी में संबंध अच्छा नहीं है जिसके चलते जनता का काम नही हो पा रहा है जनता का काम होना चाहिए कुछ लोगों ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की भी बात रखी।इस कार्यक्रम में राशन कार्ड जमीनी विवाद सहित कई मामले सामने आए जिस पर एस डी ओ ने समस्या के निदान का भरोसा दिलाया।

     

     

    इस मौके पर एस डी ओ राकेश कुमार ने कहा कि हमे हमारे अधिकारों का हनन ना हो इसके लिए सज़ग रहना होगा जागरूक रहना होगा।बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में बहुत सारे अधिकार दिए हैं ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आप ही सब कुछ हैं जनता ही मालिक हैं।जनता को अपने हक के लिए आगे आना होगा उन्होंने यह भी कहा कि हम से कोई काम हो तो डायरेक्ट हम से मिले किसी के माध्यम से नही।कोई काम हो तो हमारे नंबर पर फोन करें ।वही डी एस पी रविंद्र मोहन ने कहा कि पुलिस आपके हर एक स्मस्याओ पर गंभीर हैं कोई समस्या हो तो हमें फोन से सूचना करें आपके समस्या पर निश्चित रूप से निदान के दिशा में करवाई की जाएगी।उन्होंने भूमिवाद पर कहा की भूमिविवाद गांव में और परिवार में ही होता है अगर गांव में ही मुखिया सरपंच के साथ बैठ कर निदान करे तो 90 प्रतिशत समस्या का निदान हो जाएगा 10 प्रतिशत जो समस्या रहता है तो उसे शनिवार वार को थाना परिसर में जनता दरबार लगता है उसमें आवेदन दे समस्या का निदान होगा।उन्होंने ने कहा कि पुलिस को आप लोग सहियोग करें पुलिस आपके सेवा में तत्पर है।मौके पर पूर्व जिला पार्षद रामस्वार्थ साह पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय,पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, मो यूनिस, रामाश्रय यादव ,राम कुमार,पूर्व मुखिया सुरेश पासवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीडी सी ने किया तलाब उड़ाही का निरीक्षण
    Next Article टाइम मैग्जीन के कवर पर छाईं दीपिका पादुकोण

    Related Posts

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.