Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास हुए ट्रिपल ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Headlines

    अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास हुए ट्रिपल ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमृतसर  :   पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर के पास हो रहे धमाके के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अमृसर में धमाके से जड़ा हुआ प्रेस कांफ्रेंस करेगी. सभी आरोपी पंजाब के ही बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार किये गए लोगों में एक महिला भी शामिल है.

     

     

    बीते 5 दिनों में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास तीन लो-इंटेसिटी के धमाके हुए थे, जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है. नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बम बनाने वाले नौसिखिए थे और उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था. इस मामले में पंजाब पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मामले का खुलासा किया जाएगा. बता दें कि आज ही आधी रात को एक और ब्लास्ट किया गया था. गुरु घर के पास ही सराय और अलग-अलग जगह बदल कर आरोपी रह रहे थे.दरअसल बीती रात अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के पास एक बार फिर तेज आवाज सुनाई दी.

     

     

    सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. फिलहाल जांच जारी है. वहीं गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह भी ब्लास्ट हुआ था. इससे पहले शनिवार देर रात भी इसी जगह के पास ही धमाका हुआ था. जांच में सामने आया कि धमाकों की आवाज तेज थी लेकिन इंटेनसिटी कम थी.वहीं धमाके की खबर मिलते ही अमृतसर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. वहीं फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल इकट्ठा किया. बता दें कि इन धमाकों के पीछे आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी. फिलहाल नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के सीएम नीतीश कुमार रांची में हेमंत सोरेन से मिले, सीएम बोले-हम लोगों की राय है कि विपक्ष एकजुट हो
    Next Article आईपीएल: चेन्नई सातवीं जीत के साथ प्लेऑफ के करीब, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.