Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी का धुआंधार प्रचार, पीएम मोदी कर रहे 26 किमी लंबा रोड शो
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बीजेपी का धुआंधार प्रचार, पीएम मोदी कर रहे 26 किमी लंबा रोड शो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     बीजेपी का धुआंधार प्रचार, पीएम मोदी कर रहे 26 किमी लंबा रोड शो

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में रोड शो कर रहे है। इस दौरान रोड की दोनों तरफ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल भी बरसाए।।रोड शो करने से पहले ट्वीट कर बेंगलुरु क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों को भाजपा के साथ पुराने संबंधों की याद दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, थोड़ी देर में मैं शहर के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए बेंगलुरु में रोड शो शुरू करूंगा। बेंगलुरु और भाजपा के बीच पुराना और मजबूत रिश्ता है। इस शहर ने शुरुआती दिनों से हमारी पार्टी का समर्थन किया है और हमने इसके विकास के लिए कई प्रयास किए हैं।

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों का समर्थन मांगते हुए कहा, हम अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर बेंगलुरू के लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं। साथ ही अब तक हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का वादा भी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाया जाए और बेंगलुरु के विकास पथ में अद्वितीय गति भी जोड़ी जाए।

    प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट, रेलवे और एयरपोर्ट सहित विभिन्न क्षेत्र में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए दावा किया कि इन सबकी वजह से लोगों को लाभ हुआ है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 3.11 लाख हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 71,643 आवास का निर्माण किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) योजना के तहत बेंगलुरु में कई हजार शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भी सिलसिलेवार एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियां गिनाईं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडी के कारवाई के बाद की जमीन के खुले राज
    Next Article सुशील मोदी ने लालू से पूछा- उनके 15 साल में क्यों नहीं हुई जातीय जनगणना

    Related Posts

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.