Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 102 वा जन्म दिवस के अवसर पर शरबत, चना ,300 निशुल्क पौधा एवं 100 जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 102 वा जन्म दिवस के अवसर पर शरबत, चना ,300 निशुल्क पौधा एवं 100 जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 102 वा जन्म दिवस के अवसर पर शरबत, चना ,300 निशुल्क पौधा एवं 100 जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण

     

    जिस जीवन मूल्य भौतिकवाद को वर्तमान मानव अपना रहे हैं उनके शारीरिक व मानसिक और ना ही आत्मिक विकास के लिए उपयुक्त है

     

    आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वा जन्मदिन 5 मई को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया 5 मई को जमशेदपुर आनंद मार्ग गदरा आश्रम में भी मनाया गया इस अवसर पर 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, गदरा गोविंदपुर सड़क पर शरबत , चना वितरण, गदरा के देहात क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच 300 पौधों का वितरण एवं लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया
    गुरु के दिए हुए वाणी को विभिन्न भाषाओं में उपस्थित लोगों के बीच पढ़ा गया

     

     

    जैसे संस्कृत अंग्रेजी बांग्ला हिंदी भोजपुरी मगही छत्तीसगढ़ी एवं विभिन्न भाषाओं में पढ़ा गया कार्यक्रम के अंत में श्री श्री आनंदमूर्ति जी की वीडियो फिल्म भी दिखलाई गई आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि वैशाखी पूर्णिमा के दिन गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म 1921 में वैशाखी पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था परिवार का दायित्व निभाते हुए वे सामाजिक समस्याओं के कारण का विश्लेषण उनके निदान ढूंढने में एवं लोगों को योग साधना आदि की शिक्षा देने में अपना समय देने लगे सन 1955 में उन्होंने आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना बिहार के जमालपुर में की गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने समझा कि जिस जीवन मूल्य भौतिकवाद को वर्तमान मानव अपना रहे हैं उनके शारीरिक व मानसिक और ना ही आत्मिक विकास के लिए उपयुक्त है अतः उन्होंने ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया

     

     

     

    जिसमें हर व्यक्ति को अपने सर्वांगीण विकास करते हुए अपने मूल्य को ऊपर उठाने का सुयोग प्राप्त हो उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है और समाज का कर्तव्य है कि इस अधिकार को ठीक से स्वीकृति दे वे कहते थे कि कोई भी घृणा योग्य नहीं किसी को शैतान नहीं कह सकते मनुष्य जब शैतान या पापी बनता है जब उपयुक्त परिचालन पथ निर्देशन का अभाव होता है वह अपने कूप्रवृत्तियों के कारण बुरा काम कर बैठता है यदि उनकी कुप्रवृत्तियों को सूप्रवृत्तियों की ओर ले जाया जाए तो वह शैतान नहीं रह जाएगा हर एक मनुष्य देव शिशु है इस तत्व को मन में रखकर समाज की हर कर्म पद्धति पर विचार करना उचित होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कालोनी पंचायत के वार्ड सदस्य सीमा पांडे के ऊपर झूठा केश किए जाने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने एस पी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन व निष्पक्ष जाॅच की मांग
    Next Article एस पौंड के विस्थापित अपनी मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन मांग पूरी नहीं हुई तो देंगे जान

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.