भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा शराब को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसको लेकर कॉंग्रेस ने उन्हें घेरा है। इस पर कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पास अगर सबूत है तो साबित करें वरना मुख्यमंत्री जी से आग्रह है अगर वो सबूत नहीं देते है तो एफआईआर दर्ज किया जाए।
सम्राट चौधरी को पदसे इस्तीफा देना पड़ेगा। शराब माफिया का पैसा जदयू के खाते में गया ये बोलिये नहीं साबित कीजिये। बिहार में शराबबंदी है। कुछ माफिया शराब बेच रहे हैं, लेकिन यह कहना कि माफिया का पैसा जदयू के खाते में जाता है यह बिल्कुल गलत है।
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने कहा कि शराब माफिया के माध्यम से 10 हजार करोड़ नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के फंड में जा रही है। जिसके बाद ये बयानबाजी तेज हो गई है।
अजित शर्मा, नेता, कॉंग्रेस विधानमंडल दल

