चाईबासा:लुपुंगबेरा में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन
चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लुपुंगबेरा में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर के दौरान जिला कौशल कार्यालय के तत्वाधान पर सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत चक्रधरपुर में स्किल सेंट्रर संचालन हेतु अधिकृत मोज़ेक वर्क स्किल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों से वार्ता करते हुए 18 से 35 वर्ग आयु के युवक/युवतियों को हुनरमंद बनाने हेतु कौशल विकास केंद्र के संचालन एवं इसकी गतिविधियों से अवगत करवाते हुए
विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगारोन्मुख होने के प्रति जागरूक किया गया।

