विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे पूर्व विधायक अमित महतो
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- पूर्व विधायक अमित महतो को झारखंड हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। अब अगले विधानसभा का चुनाव वह लड़ सकेंगे। झारखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालत से मिली दो साल की सजा को सुनवाई के पश्चात एक साल कर दिया है।
सोनाहातू सीओ कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में सीओ घायल हुए थे। उसी मामले में सोनाहातू में वर्ष 2006 में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी मामले पर निचली अदालत ने उन्हें अधिकतम सजा दी थी जिसके कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई थी।
पूर्व विधायक अमित महतो को निचली अदालत से दो वर्ष की सजा मिली थी।
इससे उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। उसी सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर बेंगरा की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने निचली अदालत के दो साल की सजा को एक वर्ष की सजा में बदल दी है।