Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड अभिभावक संघ रांची महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंकिता वर्मा
    Breaking News झारखंड रांची

    झारखंड अभिभावक संघ रांची महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंकिता वर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड अभिभावक संघ रांची महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंकिता वर्मा
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची :- झारखंड अभिभावक संघ की एक बैठक न्यू मधुकम कॉलोनी मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक मे अभिभावक संघ की किए जा रहे गतिविधियों की चर्चा की गई एवं भावी कार्यों की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में अध्यक्ष अजय राय ने संघ द्वारा चलाए जा रहे हैं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब झारखंड अभिभावक संघ मे महिलाओं की सहभागिता को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान किया जाएगा। इस हेतु संघ रांची जिला महिला मोर्चा का गठन करते हुए अंकिता वर्मा को रांची जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया। तथा विश्वास व्यक्त किया कि अंकिता बर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा अभिभावकों की हित मे बेहतर कार्य करेगी।

     

     

    तथा स्कूलों में हो रहे मनमानी फीस बढ़ोतरी, रीएडमिशन शुल्क तथा विभिन्न मदों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाएं संघ के साथ मिलकर शंखनाद की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने में स्कूल प्रबंधन विफल हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अधिकांश बच्चे अपने कक्षाओं में फेल हो जा रहे हैं। महासंघ शीघ्र ही शिक्षकों की बौद्धिक क्षमताओं का विश्लेषण करेगी। बैठक में नवनियुक्त रांची जिला अभिभावक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंकिता वर्मा को बुके देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं नीरज भट्ट भी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रवक्ता संजय सर्राफ ने की।

     

     

    सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत महिलाओं ने बुके देकर की। तथा उपस्थित महिलाओं ने अभिभावक संघ को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर चंचल देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, चंचल, सरोज देवी, पूनम देवी, सोनी कुमारी, नीतू, ज्योति, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी सुषमा कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे पूर्व विधायक अमित महतो
    Next Article वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 मई से चलेगी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.