Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम नरेंद्र मोदी पर निर्भर है बीजेपी? अटल जी का उदाहरण देकर क्या बोले अमित शाह
    Headlines राष्ट्रीय

    पीएम नरेंद्र मोदी पर निर्भर है बीजेपी? अटल जी का उदाहरण देकर क्या बोले अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम नरेंद्र मोदी पर निर्भर है बीजेपी? अटल जी का उदाहरण देकर क्या बोले अमित शाह
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी किसी पर भी निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश में लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रिया का फायदा पार्टी को भी होना चाहिए। उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना भी साधा।
    बीते कुछ सालों में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2014 के बाद बीजेपी ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई। बात चाहे लोकसभा चुनाव की हो या फिर विधानसभा चुनाव की… प्रचार में पीएम मोदी का चेहरा सबसे आगे रहा है। बीजेपी ने भी पीएम मोदी की लोकप्रियता को बखूबी भुनाया है। यूपी से लेकर गुजरात तक के चुनाव में पीएम ने ताबड़तोड़ रैलियां कर पार्टी के लिए माहौल बनाया और जीत दिलाई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी पीएम मोदी पर निर्भर है?

     

     

     

    मोदी जी की लोकप्रियता से पार्टी को फायदा
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहने इसका जवाब दिया है। अमित शाह ने कहा, ‘पार्टी किसी पर आश्रित नहीं होती है, लेकिन जो नेता होगा उसके रूप में पार्टी की अभिव्यक्ति होगी। एक समय में अटल जी करते थे, अब मोदी जी करते हैं। यह तो सच है कि मोदी जी लोकप्रिय हैं और उनकी इस लोकप्रियता का फायदा पार्टी को हो, यह तो पार्टी का अधिकार है। इसमें निर्भरता की बात नहीं है।’

     

     

    मल्लिकार्जुन खरगे पर कटाक्ष
    इसके अलावा शाह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा मोदी को जहरीला सांप कहने को लेकर सवाल किया गया। शाह से पूछा गया कि क्या ऐसे विषय पर जनता प्रतिक्रिया देती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मोदी जी भारत के हर कोने में बहुत लोकप्रिय नेता हैं। देश की जनता मानती है कि मोदी जी ने विश्व में भारत को गौरव दिलाया। देश के गरीब मानते हैं कि अब तक किसी ने उनकी ओर देखा नहीं था, लेकिन मोदी जी ने उनकी स्थिति बदली, देश की आर्थिक स्थिति अच्छी हुई, देश सुरक्षित हुआ। इस कारण से देश में उनके लिए सम्मान का भाव है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक चुनाव: महिलाओं को फ्री बस राइड, पुरानी पेंशन की बहाली- कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो
    Next Article प्रयागराज : योगी आदित्यनाथ बोले- यह प्रयागराज की धरती है, यह अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.