Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म, सुनाई गई थी 4 साल की सजा
    Headlines उत्तर प्रदेश

    सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म, सुनाई गई थी 4 साल की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. दो दिन पहले 29 अप्रैल को ही गाजीपुर के बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को अदालत ने एक मामले में 4 साल की सज़ा सुनाई थी. पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान लोकसभा सदस्यता गंवाने वाले अफजाल दूसरे नेता हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी उपनाम वाले बयान को लेकर सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता खो चुके हैं.

     

     

     

    अफजाल अंसारी को सजा सुनाये जाने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उनकी संसद सदस्यता कभी भी जा सकती है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम कहता है फौजदारी मामले में कि दो साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले किसी भी व्यक्ति को ऐसी सजा की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और जेल में समय बिताने के बाद छह साल के लिए अयोग्यता बरकरार रहेगी.

     

     

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक अदालत ने बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के 14 साल पुराने एक मामले में चार साल की कैद और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी, जबकि अफजाल के छोटे भाई और गैंगस्टर से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 10 साल कैद और पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया था.

    गाजीपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) दुर्गेश ने मामले में अपना फैसला सुनाया था. 22 नवंबर, 2007 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर चार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल करते हुए गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्ट्रेस कंगना रनोट ने किया सेम सेक्स मैरिज का सपोर्ट, राइटर ने कहा- शुक्रिया
    Next Article SC से छत्तीसगढ़ सरकार को मिली बड़ी राहत, सरकारी नौकरी में 58% आरक्षण पर लगी रोक हटाई

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.