संभव संस्था के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के बीच बांटा कपडे़
जमशेदपुर – : संभव संस्था के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के बीच नए कपडों का वितरण किया। इस वितरण की जानकारी देते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में हमारी संस्था के द्वारा विगत कई महीनों से बच्चों के बीच कई सारी चीजों को वितरण किया जा रहा है
जैसे ‘‘दीपावली के अवसर पर बच्चों के बीच उपहार स्वरूप स्टील की थाली, कटोरी, गिलास, दीवाल घड़ी, कॉपी, पेन, मिठाई और चॉकलेट’’ नए वर्ष की शुरूआत होने से पूर्व हाथ घडी़, खेलने हेतु कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, लूडो, फुटबाॅल तथा मार्च में पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों के बीच किया गया। इन सभी कार्यो का उदेश्य इन बच्चों के बीच खुशीयां फैलाना और उचित शिक्षा हेतु जागरूक करना है। इसी क्रम में आज हमारे संस्था के द्वारा इन बच्चों के बीच नए कपडों का वितरण किया गया। सभी बच्चों को दो जोडे कपडें दिए गए। नए कपडे मिलने की खुशी इन बच्चों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है।
हमारे इस कार्य से खुश होकर बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चे और पदाधिकारियों ने हमारे संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, सुचित्रा रूंगटा, बाल संप्रेक्षण गृह के कुनाल किशोर एवं अन्य लोग मौजूद थे।

