Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में आज से होगी एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत-हेमंत सोरेन की ये सौगात देगी मरीजों को संजीवनी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में आज से होगी एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत-हेमंत सोरेन की ये सौगात देगी मरीजों को संजीवनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड में आज से होगी एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत
    – हेमंत सोरेन की ये सौगात देगी मरीजों को संजीवनी
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची:- आज से झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हो रही है। हेमंत सरकार की इस योजना को संजीवनी का नाम दिया जा रहा है। ये सेवा उन हर जरूरतमंद के लिए उपलब्ध होगा, जिन्हें आपात इलाज के लिए दूर दराज जाना है।

     

     

    गुरुवार को जब मुख्यमंत्री से एयर एंबुलेंस सेवा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बस मुस्कुराते इतना ही कहा, कल आपलोग भी आइए। आपको बता दें कि सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर रूप से बीमार राज्यवासियों के प्रति संवदेनशील रहें हैं।वजह है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही ऐसे गंभीर रूप से बीमार लोगों को सरकार ने बेहतर इलाज हेतु दिल्ली, मुम्बई या किसी अन्य जगह भेजने के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की।

     

     

    इसमें आम लोगों के साथ -साथ खास लोग शामिल रहे। इस कड़ी में झारखण्ड के इतिहास में पहली बार 28 अप्रैल को राज्य की जनता के लिए मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

     

    बच्चियों को भेज कराया इलाज –
    कोरोना संक्रमण काल में मुख्यमंत्री को जानकारी प्राप्त हुई कि रांची निवासी सृष्टि सिंह को लीवर के इलाज हेतु दिल्ली भेजना जरूरी है। तत्काल मुख्यमंत्री ने बच्ची को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा। ऐसे ही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से 30 अगस्त 2022 को दिल्ली शिफ्ट किया गया।

     

     

    घायल थाना प्रभारी और जवान का रखा ध्यान –
    धनबाद के सिंदरी में हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार को एयर एम्बुलेंस से 12 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स भेज गया। वहीं, सात फरवरी 2023 को पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरु जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान संजीव कुमार घायल हुआ था। जवान को मुख्यमंत्री के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया था। इस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों को भी विभिन्न राज्यों में बेहतर इलाज हेतु राज्य सरकार द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्तिक क्लब ने हंसराज स्कूल में तीन वायु प्रवाहक का वितरण
    Next Article आर्मी लैंड घोटाला मामले में ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के 5 करीबियों को भेजा समन

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.