नाला थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
संतोष कुमार
नाला/ जामताड़ा
शुक्रवार को नाला थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुनीता किस्कू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ आकांक्षा कुमारी,पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत सिन्हा एवं थाना प्रभारी महेश मुंडा के साथ जनप्रतिनिधियों व शांति समिति सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल ईद मनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ईद उल फितर मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है। जिस तरह से नाला थाना क्षेत्र में पूर्व में होली व अन्य त्योहार आपसी भाइचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है,उसी प्रकार ईद उल फितर के दौरान भी आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को देने को कहा गया।कहा कि जो भी अफवाह फैलाने का काम करेंगे प्रशासन द्वारा उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जगह जगह पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी एवं पदाधिकारी अलर्ट रहेंगे ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे।वहीं बैठक में अग्निशमन वाहन एवं क्षेत्र में पेयजल की समस्या को अभी दूर करने की मांग की गई।मौके पर उपप्रमुख बमनाथ मंडल,एएसआई महावीर उरांव,मुखिया अजित मुर्मू,मिनीश्वर मुर्मू,पंसस गुलशन अली,समर माजी,तापस भट्टाचार्य,जनार्दन भंडारी,गणेश मित्रा,सुनील राय,गुणधर मंडल,साजिद अंसारी,दामोदर मंडल,असगर अली,उज्ज्वल सिंह, पूर्ण चंद्र मंडल ,बकुल मंडल आदि उपस्थित थे।

