नीरजा सहाय डी.ए.वी परिवार ने दी ईद की शुभकामनाएँ
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- नीरजा सहाय डी.ए.वी काँके परिसर में ईद मुबारक की बहार रही। ई.ई.डी.पी संकाय के बच्चों ने मौक़े के अनुसार कपड़े पहने थे। इस अवसर पर भाषण, काव्यपाठ एवं नृत्य सरीखे कार्यक्रमों ने सभी को अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की शिक्षिका बबली रानी एवं श्वेता सुमन ने किया। विधालय कि प्राचार्या किरण यादव ने अपने संबोधन में ईद भाई-चारे का त्योहार है। उन्होंने अमन के मूल मंत्र के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। मौक़े पर विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

