Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 अप्रैल को PM मोदी एमपी के रीवा से दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यात्रियों को होगा फायदा
    Headlines

    24 अप्रैल को PM मोदी एमपी के रीवा से दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यात्रियों को होगा फायदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय रेलवे नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है. ये विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा से होकर महाराष्ट्र के नागपुर के बीच चलाई जाएगी. रीवा-इतवारी नाम से शुरू होने वाली इस ट्रेन को 24 अप्रैल को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा, क्योंकि इससे पूर्व एक ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी. ऐसे में रीवा से नागपुर के लिए ट्रेनें सातों दिन उपलब्ध होगी. इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए नागपुर जाने में दिक्कत नहीं होगी. इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य बीमार लोगों को सुविधाजनक यात्रा कराना है. ट्रेन में सामान्य यात्री भी सफर कर सकेंगे.

    रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा और इसके आसपास के कुछ जिले और गांवों के लोगों को इलाज के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जाना पड़ता है. सीमित ट्रेन होने की वजह से कई बार बीमार लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता है. इस वजह से उन्हें जाने के लिए बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है. इससे लोगों को परेशानी तो होती ही है, साथ में समय और रुपये दोनों अधिक लगते हैं. बीमार लोगों की यह दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ट्रेन शुरू करने जा करने जा रहा है.

     

     

     

    जानकारी के अनुसार, ये ट्रेन रीवा, सतना कटनी, जबलपुर होते हुए नागपुर पहुंचेगी. रीवा से सतना के बीच की दूरी करीब 780 किमी है. इसका शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे यात्री भविष्य की यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा सकें. पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 24 अप्रैल को रवाना कर सकते हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को विंध्य दौरे पर आ रहे हैं. पीएम इस दौरान रीवा में होने वाले पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसी बीच पीएम मोदी द्वारा रीवा में रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का शुभारंभ किए जाने की सूचना भी आई है.

     

     

    पीएम छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, वंदेभारत पर संशय

    पीएम वर्चुअली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस मौके पर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. रेलवे के मुताबिक, बुधवार को रेल मंडल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के अफसरों ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है. पीएम 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. इस दिन वे सात हजार करोड़ की लागत से प्रस्तावित जल जीवन मिशन योजना का शिलान्यास करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाख से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश और स्वामित्व अधिकार के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP : अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त
    Next Article अमेरिका ने 10 हजार किमी रेंज वाली मिनटमैन-3 मिसाइल का किया परीक्षण

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.