Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य 30 मार्च को हुए राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आपणो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा करना, उसके लेखा-जोखा का विवरण को देखना और आगे आने वाले कार्यक्रमों में सब का सुझाव लेना था। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी ने सभी सदस्य जिन्होंने राजस्थान दिवस को सफल बनाने में सहयोग दिया उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया। सभी ने राजस्थान दिवस के सफल आयोजन पर बहुत बहुत बधाई दी। तत्पश्चात श्री मोहित शाह जी ने इस आयोजन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें कि बताया गया कि जिला ने इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन किया एवं इस आयोजन को बजट की सीमा के अंदर आयोजित किया गया।

    प्रेस सचिव सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने सुझाव दिया कि समाज में बढ़ रहे तलाक़ और पारिवारिक बटवारे में झगड़ा को सुलझाने के लिए एक समिति बनाना चाहिए। इससे समाज में समरसता बढ़ेगी एवं समाज में हो रहे झगडे समाज के बाहर कोर्ट में कम जाएंगे।

    मीटिंग में सर्वसमत्ति से निर्णय लिया गया प्री वेडिंग शूट एक कुरीति है और ये बंद होनी चाहिए। चर्चा में ये बात सामने आई कि समाज किसी के निजी जीवन में ताका-झाँकी नहीं करना चाहती, परंतु प्री वेडिंग शूटआउट की विवाह समारोह में प्रदर्शन पर सामाजिक तौर पर अस्वीकार्य है। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का भी यही निर्णय है। महासचिव सीए विवेक चौधरी जी का सुझाव था कि एक स्लाइड बना कर सोशल प्लेटफार्म में ये सन्देश भेजना चाहिए कि समाज में प्री वेडिंग शूट की पाबन्दी है।

    अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया गया कि पूर्वी जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार करने के लिए वेबसाइट और एप बनाया जा रहा है जिसे अनिल अग्रवाल(गैलेक्सी) और सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए गौरव जवानपुरिया को दायित्व सौंपा गया। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का मैगज़ीन निकला जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी अशोक खंडेलवाल और अधिवक्ता महाबीर अग्रवाल को दी गई।अध्यक्ष महोदय श्री मुकेश मित्तल जी ने बताया कि वे प्रयास कर रहे हैं कि ब्रह्मानंद अस्पताल में समाज के लोगों के लिए इन पेशेंट मेडिकल फीस पर डिस्काउंट मिले। श्री मुकेश मित्तल जी ने इस बैठक में कहा कि वे समाज के हर कार्य में पारदर्शिता को सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान देंगे।

    इस बैठक में सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए। बैठक की समाप्ति नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष एवं शाखा सचिव को सम्मानित करते हुए किया गया। अंत में धन्यवाद् ज्ञापन श्री मोहित शाह जी ने किया एवं सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया । बैठक में समाज के वरिष्ठ अभिभावक ओम प्रकाश जी रींगसिया, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री कमल लड्ढा, सीए विनीत मित्तल, श्री विजय खेमका, श्री गौरव जवनपुरिया, श्री अशोक कुमार खंडेलवाल, श्री भोला चौधरी, श्री बजरंग अग्रवाल, श्री रतन सहरिया, श्री अंकुश जवनपुरिया, श्री आशिष खन्ना, श्री अमन कुमार नरेडी, सीए अंकित अग्रवाल, श्री सीताराम देबुका, श्री कमल लड्ढा, श्री दीपक अग्रवाल, श्री लिप्पू शर्मा, श्री सुनील सोंथालिया, श्री गोल्डी अग्रवाल, श्री मंटू अग्रवाल आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कार्यालय के समक्ष 44 डिग्री में भी मोदीजी के तानाशाह के खिलाफ हुंकार का ऐलान : आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय का घेराव, कहा 2024 तक उखाड़ फेकेंगे तानाशाही भाजपा की सरकार

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.