Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय

    धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल

    मंगलवार को एक्सएलआरआइ के 21 वें वीआइएल व कॉरपोरेट प्रोग्राम के 21 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों के कुल 839 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव पॉल उपस्थित थे. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के इंटर-गवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज (IPCC) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी नयी रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 2030 तक धरती के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है. इससे भारत समेत पूरी दुनिया पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. कहा कि आज हम 8 बिलियन पर हैं और हमें संदेह है कि

     

    जीवन प्रत्याशा दर के मामले में यह 2040 तक जल्द ही 10 बिलियन हो जाएगा. इससे धरती पर संसाधनों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है. हर किसी को क्लाइमेट चेंज के प्रति सजग रहने व इसमें अपनी जवाबदेही निभाने का आह्वान किया. संजीव पॉल ने कहा कि आप भविष्य में जो कुछ भी सकेंगे उसके केंद्र में देश व पर्यावरण की सुरक्षा अवश्य होनी चाहिए. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने एक्सएलआरआइ के विजन व मिशन से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर कोविड के बाद वर्चुअल लर्निंग चलन में आया,

     

    लेकिन एक्सएलआरआइ में पिछले 21 वर्षों से वर्चुअल लर्निंग के जरिये विद्यार्थियों को मैनेजमेंट की शिक्षा दी जा रही है. इस दौरान 11 अक्टूबर, 2023 से 10 अक्टूबर, 2024 के बीच एक्सएलआरआई द्वारा प्लेटिनम जुबली समारोह की भी घोषणा की गयी. इस अवसर पर अलग-अलग कोर्स के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सरकार ने महंगाई का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना कर हर घर के रसोई पर हमला कर दिया :आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.