Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ी गई फीमेल कास्टिंग डायरेक्टर
    Headlines

    देह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ी गई फीमेल कास्टिंग डायरेक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को गिरफ्तार किया है. आरती पर देह व्यापार यानी सेक्स रैकेट चलाने आरोप है. पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से दो मॉडल्स को भी छुड़वाया है. पुलिस ने इसके लिए एक प्लान भी तैयार किया. मुंबई पुलिस की समाज सेवा ब्रांच ने दो नकली ग्राहकों को भेजा और दो मॉडलों को बचाया. एक मॉडल को तो रिहेबिलेशन सेंटर में भेज दिया गया है. एक से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस पूरी घटना को स्पाई कैमरे की मदद से रिकॉर्ड भी किया और आरती के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की.

    मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांmumच ने मामले की पूरी जांच की. सबूत के तौर पर घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया. आरोपी, आरती हरिश्चंद्र मित्तल फिल्मों के लिए एक कास्टिंग डायरेक्टर काम करती हैं. वह ओशिवारा स्थित आराधना अपार्टमेंट में रहती हैं.

     

     

    पुलिस का कहना है कि आरती मित्तल उन मॉडल्स को अपना शिकार बनाती थीं, जो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए उनसे मिलती थीं. वह उन्हें देह व्यापार के लिए अच्छे पैसे का ऑफर भी देती थीं. पुलिस ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को सूचना मिली थी कि आरती देह व्यापार का रैकेट चला रही है.

    इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और एक ग्राहक के रूप में आरती मित्तल से अपने दोस्तों के लिए 2 लड़कियों के लिए कहा. आरती ने इसके इंतजाम के लिए 60 हजार रुपये की मांग की और इंस्पेक्टर मनोज सुतार के फोन पर 2 मॉडल्स की तस्वीरें भेजी और उन्हें बताया कि ये मॉडल्स जुहू या गोरेगांव के होटलों में ही आएंगी.

     

     

    मनोज सुतार ने गोरेगांव में 2 कमरे बुक किए और 2 फर्जी ग्राहक (इंस्पेक्टर) भेजे. जब आरती मॉडल्स के साथ पहुंचीं तो उन्होंने उन्हें कंडोम भी दिए, ये सब स्पाई कैमरों में रिकॉर्ड हो गया. एसएस ब्रांच ने होटल में छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा. इसके बाद उन्होंने डिडोशी थाने में इसकी सूचना दी और आरती मित्तल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी. पूछताछ के दौरान, मॉडल ने खुलासा किया, आरती ने उन्हें 15 हजार रुपये देने का वादा किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: रोमांचक मैच में चेन्‍नई ने बेंगलुरु को 8 रनों से हराया
    Next Article TMC नेता मुकुल रॉय हुए लापता, बेटे ने किया दावा, दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.