Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में राहुल गांधी की रैली, कहा – 40% कमीशन लेती है बीजेपी तो इन्हें 40 सीट देना, 41 मत देना
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक में राहुल गांधी की रैली, कहा – 40% कमीशन लेती है बीजेपी तो इन्हें 40 सीट देना, 41 मत देना

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने बीदर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत फैला रही है. राहुल ने कहा कि आज बीजेपी और आरएसएस के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं.

    भारत में अगर पहली बार लोकतंत्र की बात किसी ने की और उसे रास्ता दिखाया तो वो बसवन्ना जी थे. बसवन्ना जी की सोच थी कि सभी को एक साथ आगे बढऩा चाहिए, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी हो, सभी के लिए एक समान जगह हो, लेकिन बसवन्ना जी की सोच पर भाजपा और आरएसएस हमला कर रही है. भाजपा और आरएसएस भारत में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं.

     

     

     

    पीएम मोदी ने किया था झूठा वादा

    राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पीएम से संसद में गौतम अडानी के साथ उनके संबंधों के बारे में ही पूछा था. मेरा माइक्रोफोन बंद कर दिया गया और बाद में मुझे लोकसभा से भी अयोग्य घोषित कर दिया गया. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया, जो उनका झूठा वादा था.

    राहुल गांधी ने कहा कि कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधानमंत्री को पत्र लिखता है और कहता है कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है. नरेंद्र मोदी जी ने चि_ी का जवाब तक नहीं दिया. मैसूर सैंडल सॉप कॉरपोरेशन में करप्शन स्कैंडल होता है, एमएलए का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है, जॉब स्कैम होता और प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं कहते हैं. ये 40 प्रतिशत कमीशन लेते हैं ना? तो आप इनको 40 सीट देना, 41 मत देना.

     

     

     

    सरकार बनी तो कैबिनेट की बैठक में ये वादे होंगे पूरे

    राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार कर्नाटक में जो 4 वादे कर रही है. इनमें पहला वादा- गृह लक्ष्मी है, जिसमें 2000 रुपए हर महीने महिलाओं को दिए जाएंगे. दूसरा वादा- गृह ज्योति का है, जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी मामले का हुआ खुलासा, व्यक्तिगत रंजिश में गनर ने रची थी साजिश
    Next Article रांची में 20-23 अप्रैल तक होगा इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    July 15, 2026

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: डीजीजीआई ने फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में की कार्रवाई

    July 15, 2026

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: डीजीजीआई ने फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में की कार्रवाई

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, नशे की मंडी बनने का आरोप

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.