Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी मामले का हुआ खुलासा, व्यक्तिगत रंजिश में गनर ने रची थी साजिश
    Breaking News Headlines

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी मामले का हुआ खुलासा, व्यक्तिगत रंजिश में गनर ने रची थी साजिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बठिंडा  -:  पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी मामले में देसाई मोहन नाम का एक शख्स गिरफ्तार हुआ है. बता दें कि एफआईआर के आधार पर मोहन ही इस घटना का एकमात्र चश्मदीद था, लेकिन जांच में पता चला कि वही चार जवानों की हत्या का आरोपी है. रविवार को बठिंडा पुलिस ने चार जवानों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिनमें मोहन का नाम भी शामिल था. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से उसने अपने चार साथियों का कत्ल किया.

     

     

     

    बुधवार  सुबह मिलिट्री स्टेशन से गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई थी. खबर लगते ही क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था और घेराबंदी कर दी गई थी. इस घटना के एकमात्र चश्मदीद मोहन ने दावा किया था कि उसने घटनास्थल के पास चेहरा कवर किए कुर्ता पायजामा पहने दो लोगों को देखा था. उसके बाद इस मामले को आतंकी हमले से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि इसका आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस ने भी शुरुआती जांच में आतंकवादी घटना होने की बात से इनकार किया था.

     

     

     

    कैसे हुई हत्या?

    रविवार को ही बठिंडा पुलिस ने चार जवानों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिनमें मोहन का नाम भी शामिल था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के वक्त उसने पहले दो बार यह सुनिश्चित किया कि चारों जवान सो गए हैं. ये सभी जवान रात करीब 2 बजे सो गए थे. उसने घटना को अंजाम देने से पहले रात 3 बजे और सुबह 4 बजे जांच की. फिर कुछ दिन पहले एक चुराई गई रायफल से सभी को मार डाला. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा : आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 20 कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास
    Next Article कर्नाटक में राहुल गांधी की रैली, कहा – 40% कमीशन लेती है बीजेपी तो इन्हें 40 सीट देना, 41 मत देना

    Related Posts

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    July 15, 2026

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    July 15, 2026

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    रापचा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 145 में 102 आवेदक सफल

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर: मेहनत की कमाई पर मंडराता खतरा

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.