Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारामडेरा : आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 20 कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    सीतारामडेरा : आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 20 कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अंततः आज आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा में 20 कमरों के निर्माण का शिलान्यास हो गया

    शिलान्यास जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008-09 में ही इस विद्यालय में 20 कमरों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपये का आवंटन हुआ था। करीब ग्यारह (11) वर्ष तक कमरों का निर्माण नहीं हुआ और 20 मई, 2019 को बैंक ड्राफ्ट द्वारा 1 करोड 30 लाख रूपया सरकार को वापस लौट गया।

     

     

     

    दिनांक 10 जनवरी, 2019 को भवन निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल ने विद्यालय के पुराने भवन को कंडम घोषित कर दिया और अगस्त 2019 में उसे ध्वस्त कर दिया गया। किसी ने यह ध्यान नहीं रखा कि 10 जनवरी, 2019 को विद्यालय कंडम घोषित हो गया तो उसे तोड़कर उसके स्थान पर आवंटित राशि से 20 कमरों बनवा दिया जाय। भवन के कंडम घोषित होने के 4 माह बाद 20 मई, 2019 को यह राशि सरकार को लौटा दी गई। आश्चर्य है कि जब 1 करोड 37 लाख रूपये की राशि मई 2019 में लौट गई तब इसके बाद पुराने भवन को अगस्त 2019 में तोड़ दिया गया। नतीजा यह हुआ कि नया भवन निर्माण नहीं होने के कारण वहाँ के विद्यार्थी 2019 से आजतक बगल के मुस्लिम हाई स्कूल में पढ़ने के लिये बाध्य हैं।

     

     

     

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद स्कूल भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने दिसंबर 2020 में इसके बारे में श्री सरयू राय को बताया तो उन्होंने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से बात करके नया भवन के लिए जनवरी 2021 में शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से प्रस्ताव भेजवाया। इस प्रस्ताव के अनुसार भवन का नक्शा पास हुआ। अगस्त 2021 में इस स्कूल में 20 कमरों बनाने के लिए फिर से 1 करोड 68 लाख 38 हजार रूपये स्वीकृत हुए। कमरों के निर्माण में काफी विलम्ब होने लगा तो विधायक श्री सरयू राय ने गत मार्च में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह विषय उठाया। सरकार ने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया। नतीजा है कि 1 करोड 68 लाख 30 हजार की लागत पर आदिवासी $2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा में 20 कमरों का निर्माण का शिलान्यास आज विधायक श्री सरयू राय ने किया।

    इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला अभियंता श्री प्रभाकर, प्रधानाध्यापक श्री छोटन लोहरा, विधायक प्रतिनिधि श्री एस पी सिंह तथा पूर्व प्रधानाध्यापक श्री लाल बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि श्री चन्द्र शेखर मिश्रा, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, अजय सिन्हा, अमित शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, सुमित साहु एवं विवेक पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल में हिंदूवादी नेताओं से मिला आजसू प्रतिनिधिमंडल,नेताओं के ऊपर ऐसी साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंदिता प्रतीत होता है – सहिस
    Next Article बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी मामले का हुआ खुलासा, व्यक्तिगत रंजिश में गनर ने रची थी साजिश

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.