Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में….

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा फाऊंड्री काॅलोनी : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटा फाऊंड्री काॅलोनी में भाजपा सरकार के बेतहासा महंगाई एवं बढ़ती बेरोजगार नीति के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन टाटा फाऊंड्री काॅलोनी में देवेन्द्र नाथ बनर्जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे ने काॅलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आम जनता को मोदी सरकार ने अपने जाल में जकड़ लिया है। मोदी जी के राज में बेतहासा महंगाई थोपा जा रहा है, और जनता कराह रही है। जब जब जनता आवाज उठाने की कोशिश करती है, तो जनता को महंगाई के मार से कुचल दिया जा रहा है। 2014 में गैस सिलेंडर का कीमत 450 रू थी, आज 1142 रू सिलेंडर कर दिया गया है, यही तो महंगाई रूपी जनता पर अत्याचार है, अब हम मोबाइल फोन के बारे में आप जनता जनार्दन से चर्चा कर रहे है कि 2014 में कांग्रेस के राज में 199 रू में रिचार्ज होता था, अब रिचार्ज को हाथी की तरह भारी भरकम बना कर 799 रू कर दिया गया है। हम जनता से मोदी सरकार कितना बड़ा धोखा किया है, कही ऑख में धुल झोंक कर अपने देश के जनता को ठगा जाता है क्या, अब जनता जागे हम कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई के खिलाफ नुक्कड पर पहुँच कर आप के दुख दर्द को सुनेंगे। आज बड़े बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दो दिन, चार दिन तक राष्ट्रहित से हट कर गैर जरूरी डिबेट टीवी पर प्रायोजित रूप से दिखा कर हमें गुमराह कर रही है। जब जब कांग्रेस पार्टी बेतहासा महंगाई की बात करती है, या बढ़ती बेरोजगारी की बात उठाती है, तो डिबेट बंद कर देती है। अब जनता तय करे की देश में चौथा स्तंभ रहेगा या इसी तरह मोदी जी के दबाव से कुचला जाएगा।
    आम जनता के समक्ष एक विषय ये रखना चाहता हूँ कि जब पेट्रोल का मई 2022 से दाम स्थिर है, उस वक्त 107 डालर प्रति बैरल थी,इस बिच लगातार क्रूड ऑयल के कीमतों में गिरावट आई और जब 59 डॉलर प्रति बैरल कीमत आया तब भी हमें पेट्रोल ,डीजल के नाम पर भारतवासियों को लुटा जा रहा है लाखों करोड रू कहाँ जो जनता से बेतहासा लुटी गई वह रकम कहाँ है।
    जब जेपीसी गठन करने को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लोकसभा में कहें, तो सदस्यता ही रद्द करवा दिया कि कही भाजपा का काली करतूत जनता को पता नही चल जाए।
    अब कांग्रेस पार्टी आम जनता तक पहुंचेगी और नुक्कड सभा के माध्यम से देश की बात और जनता पर हो रहे अत्याचार की बात पर जागरूक करेगी।
    जिलाध्यक्ष ने बेरोजगार युवाओं का चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी बड़े पैमाने पर सरकारी उपक्रम अपने व्यापारी मित्रों को औए पौने दाम पर बेच रहे है। अब पढ़ने लिखने वाले बच्चे कैसे सरकारी नौकरियां प्राप्त कहेंगे। भारत के नौजवानों को मोदी जी गुलाम की तरह देखना चाहते है, यही लड़ाई कांग्रेस नौजवानों के लिए कर रही है कि नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहे, आखिर पढ़ाई कर नौजवान कंपटीशन दे कर अपने परिवार के रक्षार्थ और देश सेवा में रहें, यही हक कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी आम जनता को दिलाना चाहते है। हम सबों के सामने 2024 आने वाला है, हमें सजग रहना होगा, देश की सुरक्षा और भविष्य सिर्फ और सिर्फ राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में ही संभव है।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने टाटा फाऊंड्री काॅलोनी निवासी श्री देवेन्द्र नाथ बनर्जी, तरूण बनर्जी, स्वरूप प्रधान, चंदन सिंह, कुंदन कुमार सिंह, रघुनन्दन सिंह, सत्या सौरभ, अजय दास, पवन दास, साजन दास, महेंद्र सिंह, सत्येन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में नवजवानों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता रशीद प्रदान कर तथा माला पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।
    जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेसजनों को आह्वान किया कि अगामी 19 अप्रैल को लोकतंत्र के रक्षार्थ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, घेराव एवं जनसभा आयोजित कर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का सदस्यता रद्द करने के विषय तथा अडानी मोदी साठ-गाँठ पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें शामिल होने के लिए सभी कांग्रेसजन आमंत्रित है।

    नुक्कड सभा में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, अशोक सिंह क्रांतिकारी, देवेन्द्र नाथ बनर्जी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अरूण सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह, देवाशीष घोष, काशीनाथ गिरी, संजय झा संत, राजकुमार वर्मा, शक्तिजी ने भी अपने विचारों को रखा। नुक्कड सभा में बड़े पैमाने पर काॅलोनी वासी उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी दल 19 को समाहरणालय के समक्ष देंगे धरना
    Next Article भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी व अन्य नेताओं ने जेल गए भाजपा नेता व हिंदूवादी नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, कहा- राजनीति से प्रेरित पुलिसिया कार्रवाई में पार्टी अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.