Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी दल 19 को समाहरणालय के समक्ष देंगे धरना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी दल 19 को समाहरणालय के समक्ष देंगे धरना

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी दल 19 को समाहरणालय के समक्ष देंगे धरना

    जामताड़ा संवाददाता : दुमका रोड स्थित झामुमो कार्यालय में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के अध्यक्षता में झारखंड राज्य के सत्ता धारी एवं सहयोगी पार्टीयों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जामताड़ा जिले के कांग्रेस, जेएमएम , सीपीआई, राजद सहित अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हुए। आज की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से संविधान के साथ जो खीलवार किया जा रहा है उसी को जनता के बीच हम सभी के द्वारा उनके रवैया को दिखाना है। 19 अप्रैल को जामताड़ा समाहरणालय के सामक्ष जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत धारणा प्रर्दशन कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में बगैर झामुमो के सरकार चलाने की कल्पना करना भी बेकार बेकार है! उन्होंने कहा कि अभी के समय में सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरोध में काम करना होगा ताकि हमारे देश का लोकतंत्र, हमारे देश का संविधान सुरक्षित रह सके ! उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी विपक्षी दल के कार्यकर्ता और नेता समर्पित होकर कार्य करेंगे! मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में यह सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है ! आज पूरे देश में लोकतंत्र के ऊपर मंडरा रहे खतरे और संविधान की उपेक्षा ने इस कार्यक्रम को जन्म दिया है और हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के साथ जिस तरह से साजिश की जा रही है, उन्हें नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है उसके लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सरकार के विरोध में सड़क पर उतरने के लिए तैयार है ! हमें कांग्रेस को उठाना है और इस देश को बचाना है इस लोकतंत्र को बचाना है इस कार्य के लिए हमें सभी दलों का सहयोग चाहिए ! इस बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, अशोक मंडल, देवाशीष मिश्रा, कांग्रेस के जीवेश्वर मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ! सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर बेहतर व्यवस्थापन को लेकर भी अपनी अपनी राय दी ! कहा कि गर्मी के मद्देनजर उपयुक्त स्थल का चयन और वहां पर व्यवस्थापन के साथ पेयजल की व्यवस्था और अन्य सारी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ! बैठक में सीपीआई के सुजीत माजी, राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, पोरेश यादव, किशोर रवानी सीपीएम के सचिव लखन लाल मंडल, सुजित माजी, कांग्रेस के जीवेश्वर मिश्रा, विजय दुबे, अजीत दुबे असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, मुस्तफा अंसारी, नंदकिशोर सिंह मधुसूदन चंद्रा, बिमल कुमार भैया प्रभु मंडल, कृष्णा दास, काजल राय शाकेश सिंह आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे !

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रवीन्द्र नाथ महतो ने गेड़िया और मोहनपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यास
    Next Article झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर वर्मामाइन्स मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में….

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.