मिहिजाम के कई वार्ड का दौरा कर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने माहे रमजान के शुभ अवसर पर हजारों लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया
ऐसे नेक काम के लिए विधायक जी को साधुवाद हैं- सुबोध ओझा
अब्दुल रकीब की रिपोर्ट
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने आज मिहिजाम के कई वार्ड पहुंचकर माहे रमजान के शुभ अवसर पर हजारों लोगों के बीच साड़ी धोती लूंगी एवं सहायता राशि भी प्रदान किया। नगर अध्यक्ष सुबोध ओझा एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सिद्धू जी एवं वर्षा के विशेष आग्रह पर गरीब जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।*
*इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक डॉ इरफान अंसारी हर पर्व और त्योहार का सम्मान करते हैं। दुर्गा पूजा बंदना सोहराय ईद की मौके पर हर वर्ष विधायक जी द्वारा वस्त्र वितरण किया जाता है और आज इसी कड़ी में हमारे विधायक जी मिहिजाम पहुंचे हैं। इस नेक कार्य के लिए विधायक जी बधाई के पात्र हैं।विधायक जी हमेशा से ऐसे नेक काम करते रहते हैं और लोगों की दुआ लेते है।*