Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी ने खाली किया, अब यहां शिफ्ट होगा ऑफिस
    Headlines राजनीति

    12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी ने खाली किया, अब यहां शिफ्ट होगा ऑफिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   केरल के वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर रहे हैं. राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन बंगले से ट्रक उनका सामान लेकर दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंचे.

    बता दें कि लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद राहुल अपना आवास खाली कर रहे हैं. मालूम हो कि हेट स्पीच मामले में राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है. 20 अप्रैल को राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के मामले में सेशन कोर्ट में स्टे की मांग पर फैसला होगा. सूरत कोर्ट अगर फैसले पर स्टे दे देती है तो राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो जाएगी और बंगला भी खाली नहीं करना पड़ेगा. राहुल को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने समय दिया है.

     

     

     

    जानें कहां रहेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस सूत्र के मुताबिक फौरी तौर पर राहुल गांधी का कार्यालय 10 जनपथ से संचालित होगा. इसी वजह से 10 जनपथ में राहुल गांधी का ऑफिस सेटअप किया जा रहा है. ट्रक में भरकर राहुल गांधी के दफ्तर का सामान यहां लाया गया. बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीने राहुल गांधी यहीं रहने वाले हैं. उनका दफ्तर भी यहीं शिफ्ट होगा. इस बीच अगर अदालत से स्टे नहीं मिला तो लुटियन जोन में ही नया घर ढूंढा जाएगा.

    वीडियो आया सामने

    राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले को खाली करने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें ट्रकों को सामान ले जाता हुआ देखा जा सकता है. ट्रक सामान लेकर सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में पहुंचे.

     

     

     

    सूरत के सेशन कोर्ट राहुल गांधी को नहीं मिली राहत

    इधर, राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली सजा पर रोक लगाने की याचिका पर सूरत की सेशंस कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट इस मामले में 20 अप्रैल को फैसला सुना सकता है. मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान के कारण राहुल आपराधिक मानहानि के दोषी करार दिए गए थे. इसके कारण उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी. बता दें कि राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को सेशंस कोर्ट में फैसले को चुनौती देते हुए अपनी दोषसिद्धि पर रोक की याचिका दाखिल की थी. कानून के जानकारों की मानें तो अगर कोर्ट राहुल गांधी के पक्ष में फैसला सुनाती है तो उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल हो सकती है. राहुल गांधी की ओर से कन्विक्शन रद्द करने की अपील की गई है. अगर कोर्ट अपील मंजूर करती है तो इससे राहुल गांधी को राहत मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, अचानक टूटा पुल, 50 से ज्यादा लोग घायल, कई गंभीर
    Next Article तिहाड़ जेल के गैंगवार, अंदर लॉरेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.