Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिहाड़ जेल के गैंगवार, अंदर लॉरेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या
    Headlines अपराध

    तिहाड़ जेल के गैंगवार, अंदर लॉरेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई. 2010 के बाद से वह लगातार आपराधिक वारदातें कर रहा था. उस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में 16 केस विभिन्न थानों में दर्ज थे. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसको गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था. 2008 में उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का पहला केस दर्ज हुआ था. इसके बाद वह अपराध जगत का बड़ा चेहरा बनने के लिए उतर गया.

    प्रिंस तेवतिया के पिता को किसी लड़के ने थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद प्रिंस ने लड़के की हत्या कर दी. 2010 में पुलिस ने उसे दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया. प्रिंस ने गिरफ्तारी के बाद खुद को नाबालिग साबित करने के लिए जाली कागजात पेश कर दिए थे. साकेत थाने में कोर्ट के आदेश पर जालसाजी का भी मुकदमा दर्ज हुआ था.

     

     

     

    बताया गया है कि प्रिंस तेवतिया अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए एक के बाद एक वारदात कर रहा था. इस बीच वह गैंगस्टर लॉरेंस के संपर्क में आया था. लॉरेंस जैसे बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाने के बाद उसका सिक्का चल निकला था. पुलिस ने एक बार गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था. गिरफ्तारी से पहले प्रिंस तेवतिया एक बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में था.

    बताया गया है कि प्रिंस के पिता डीडीए से रिटायर हैं. प्रिंस ने दसवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. इस दौरान वह गलत संगति में पड़ गया था. वर्ष 2008 में वह पहली बार लड़ाई के मामले में पुलिस के हाथ आया था.

    शादी के लिए पैरोल लेकर फरार

    मर्डर केस में नामजद होने के बाद प्रिंस तेवतिया कई साल तक जेल में रहा. 2015 में बाहर आया तो फिर से वारदात करने लगा. 2019 में वह अपनी शादी के लिए तीन दिन के लिए पैरोल पर बाहर आया, जिसके बाद फरार हो गया. कुछ महीने बाद अक्टूबर में स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में उसे दबोच लिया.

     

     

     

    लॉरेंस और हाशिम बाबा से मिलाया था हाथ

    प्रिंस तेवतिया दक्षिणी दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है. तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित चौधरी समेत उसकी गई गैंगस्टरों से दुश्मनी हो गई थी. दुश्मनी बढऩे पर प्रिंस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और हाशिम बाबा से हाथ मिला लिया था. दिल्ली के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं. खानपुर की दुग्गल कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस के पिता सरकारी अफसर रहे हैं. उसकी एक बहन व एक भाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी ने खाली किया, अब यहां शिफ्ट होगा ऑफिस
    Next Article बिहार : जहरीली शराब की कहर से 8 लोगों की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.