नई दिल्ली -: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार 14 अप्रैल को बड़ा हादसा हुआ है. उधमपुर जिले के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में बैसाखी सेलिब्रेशन के दौरान एक ब्रिज टूट गया. फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे. मौके पर राहत एवं बचाव टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इस घटना के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग हादसे के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं.

