Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल का अर्धशतक
    Headlines

    आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल का अर्धशतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने फिर जीत की राह पर वापसी की है. गुजरात ने पंजाब किंग्स को मोहाली के उसके घरेलू मैदान में 6 विकेट से हरा दिया. पिछले सीजन की तरह एक बार फिर राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवर में गुजरात के लिए विजयी बाउंड्री लगाई. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 153 रन ही बनाए थे. उसके ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे. मैथ्यू शॉर्ट ने तेजी से 36 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवरों में शाहरुख खान ने 9 गेंदों में 22 रन ठोके. इसके जवाब में शुभमन गिल (67) के इस सीजन में लगाए दूसरे अर्धशतक के दम पर गुजरात ने 19.5 ओवरों में ये लक्ष्य हासिल किया. गुजरात की चार मैचों में ये तीसरी जीत है, जबकि पंजाब की चार मैचों में दूसरी हार है.

     

     

     

    एक बार फिर राहुल तेवतिया पंजाब के खिलाफ जीत के अहम किरदार साबित हुए हैं. तेवतिया ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद को स्वीप करते हुए चौके के लिए भेजा और गुजरात को 6 विकेट से जीत दिला दी. आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी जिसे पांचवीं गेंद पर गुजरात ने हासिल कर लिया.

    आखिरी ओवर में शुभमन गिल (67) बोल्ड हो गए हैं. 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैम करन ने उन्हें बोल्ड किया. इससे पंजाब की जीत की उम्मीदें जगी हैं. गुजरात को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी. तेवतिया ने ओवर की 5वीं गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से चौका जड़कर पंजाब किंग्स के मुंह से जीत छीन ली. गुजरात ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

     

     

     

    इससे पहले गुजरात टाइटंस ने पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. पंजाब की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही. प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए. कप्तान शिखर धवन भी इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके. 8 रन बनाकर वे जाशुआ लिटल की गेंद पर अल्जारी जोसेफ को कैच थमा बैठे. पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 52/2 था. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए मैथ्यू शॉर्ट ने कुछ अच्छे शॉर्ट लगाए. वे 24 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद जितेश शर्मा और भानुका राजपक्षे ने पारी को आगे बढ़ाय और स्कोर को 92 तक लेकर गए. यहां भानुका राजपक्षे 26 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 23 गेंदों में 35 रन बनाए. ऑलराउंडर सैम करन ने 22 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. हालांकि अंत में शाहरुख खान ने तेज पारी खेलकर पंजाब किंग्स का स्कोर 153 रनों तक पहुंचाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलग हुईं टेलर स्विफ्ट और जो एल्विन की राहें, 6 साल बाद हुआ ब्रेकअप
    Next Article गृृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भारी विस्फोटक से भरी कार बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.