Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में तेज गर्मी ने बढ़ाई अभिभावक एवं स्कूली बच्चों की परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में तेज गर्मी ने बढ़ाई अभिभावक एवं स्कूली बच्चों की परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में तेज गर्मी ने बढ़ाई अभिभावक एवं स्कूली बच्चों की परेशानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की

    जमशेदपुर। जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में गर्मी ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानी अब बढ़ने लगी है। दिन-प्रतिदन बढ़ते तापमान से दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा रहता है। वहीं, सड़क पर गर्म हवा के झोंके राहगीरों को झुलसा रहे हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है, जब उन्हें दोपहर की चिलचिलाती धूप में अपने घर लौटना पडता है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले का अधिकत्तम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान की माने तो अगले पांच दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पड़ रही अधिक गर्मी के कारण कई बच्चे स्कूल में बेहोश हो रहे हैं। जिसके चलते छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग उठने लगी है। भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से कई अभिभावकों ने फ़ोन पर समस्याओं से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया। जिसपर कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से फ़ोन पर बात करते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजते ही तेज गर्मी शुरू हो जाती है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को दोपहर की तपती धूप में पैदल घर आना होता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं दोपहर 12 बजते ही सड़क पर सन्नााटा पसरने लगा है। ऐसे में बच्चों के स्कूल समय में बदलाव करने की अत्यंत आवश्यकता है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बतया कि गुरुवार को जिले के आदर्श मध्य विद्यालय, धालभूमगढ़ के कक्षा तीन की छात्रा दिव्यांशु कुमारी का बढ़ती गर्मी व तपिश के कारण नाक से खून बहने लगी और वे बीमार पड़ गए। कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्कूल खुलना भी जरूरी है, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। ऐसे में उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्कूल को प्रातः 6:30 बजे से प्रारम्भ कर अधिकतम 11 बजे तक करने का आग्रह किया। जिसपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने मामले में उचित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ अफ्तार का आयोजन
    Next Article आदर्श मध्य विद्यालय, धालभूमगढ़ के कक्षा तीन की छात्रा दिव्यांशु कुमारी का बढ़ती गर्मी व तपिश के कारण नाक से खून बहने लगी और वे बीमार पड़ गए

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.