Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » म्यांमार: सेना ने मचाया कत्लेआम, हवाई हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत, UN ने की निंदा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    म्यांमार: सेना ने मचाया कत्लेआम, हवाई हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत, UN ने की निंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बैंकॉक. म्यांमार की सेना के हवाई हमले में मंगलवार को कई बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. एएनआई के मुताबिक ये लोग सैन्य शासन के खिलाफ आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे. वहीं म्यांमार के घातक हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने निंदा की है. वोल्कर तुर्क ने कहा कि नागरिकों पर हवाई हमले की रिपोर्ट काफी विचलित करने वाली है. उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में बम बरसाए गए वहां स्कूली बच्चे भी मौजूद थे.

    दरअसल म्यांमार की सेना ने साल 2021 के फरवरी महीने में देश में तख्तापलट कर दिया था. इसके बाद उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद से म्यांमार में सेना के शासन का विरोध हो रहे हैं. वहीं सेना विरोध के खिलाफ लोगों पर कार्रवाई कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में तीन हजार से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं.

     

     

     

     

    हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने मौत की पुष्टि नहीं की है. लेकिन कहा है कि कई नागरिक मारे गए. तुर्क ने म्यांमार की सेना पर एक बार फिर ‘स्पष्ट कानूनी दायित्वों और नागरिकों की रक्षा’ की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा ‘आज म्यांमार सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं.’

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक इस एयर स्ट्राइक में नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (एनयूजी) का ऑफिस बर्बाद हो गया. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं-बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिसमें से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मरने वालों में सैन्य शासन विरोधी सशस्त्र समूहों और अन्य राजनीतिक संगठनों के नेता भी शामिल हैं. तख्तापलट विरोधी पीपुल्स डिफेंस फोर्स ग्रुप से जुड़े एक बचावकर्ता ने एएफपी को बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. शवों को बरामद करने और पीड़ितों को चिकित्सा उपचार के लिए ले जाने के बाद, उन्होंने अनुमान लगाया कि मरने वालों की संख्या 100 तक हो सकती है. बता दें कि इससे पहले मार्च में शान राज्य में एक हमले में मठ में शरण लिए हुए 30 से अधिक लोग मारे गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
    Next Article थाई हाई स्लिट आउटफिट में तेजस्वी प्रकाश ने गिराई हुस्न की बिजलियां

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.