Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर के शास्त्री नगर के सांप्रदायिक उन्माद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर के शास्त्री नगर के सांप्रदायिक उन्माद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर के शास्त्री नगर के सांप्रदायिक उन्माद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और बड़ा सांप्रदायिक दंगा होने से जमशेदपुर शहर को बचा लिया और जमशेदपुर को जलने से बचा लिया इसके लिए वे बधाई के पात्र हैंl 9 अप्रैल संध्या बेला में अचानक उपद्रवियों द्वारा दो हजार से तीन हजार की संख्या में जो सांप्रदायिकता का नंगा नाच किया गया इसकी जितनी निंदा की जाए कम है परंतु प्रशासन की सूझबूझ और शहर की अमन पसंद जनता द्वारा इस को तूल नहीं देने के कारण यह सिर्फ शास्त्री नगर तक ही सीमित रह गया और वहां भी प्रशासन ने काफी सक्रियता और तत्परता दिखा कर 2 से 3 घंटे के अंदर पूरी स्थिति को नियंत्रण में ले लिया l यह अलग बात है कि मामला जब बहुत भयानक हो जाता है तो जाने अनजाने में पुलिस को भी अच्छे और बुरे की पहचान करने में दिक्कत आती है और कभी कभी गेहूं के साथ घुन भी पिसा जाता है ऐसा प्रशासन जानबूझकर नहीं करता है lपरंतु संपूर्ण घटनाक्रम को अगर निष्पक्षता से देखिए तो पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही हैl पुलिस प्रशासन ने इस बात का पूरा प्रयास किया है कि जो दोषी हैं सिर्फ उन्हीं पर कार्यवाही हो और जो निर्दोष हैं उनको परेशान नहीं किया जाए और यही कारण है कि जो प्रशासन की नजर में दोषी थे उन पर कार्रवाई हुई और जो जांच के बाद निर्दोष पाए गए उन्हें छोड़ दिया गया और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जांच के क्रम में आगे भी अगर कोई निर्दोष पाए जाएंगे तो प्रशासन उनके ऊपर जरूर नरम रवैया अख्तियार करेगीl रियाजुद्दीन खान ने समय रहते स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
    केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर की आम जनता से अपील की के वे अफवाहों पर ध्यान ना दें, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें और अगर किसी तरह कि कोई अप्रिय सूचना कहीं से मिलती है तो उसे तुरंत प्रशासन और शांति समिति तथा स्थानीय थाना के संज्ञान में लाएं ताकि समय पर उस पर काबू पाया जा सके और असामाजिक तत्वों के नापाक मंसूबे पर लगाम लगाई जा सके lजमशेदपुर मजदूरों का शहर है और मजदूरों की एक ही जाति होती है वह है मजदूर जाति और इनका एक ही धर्म होता है वह है मानव धर्म l इसलिए हम सब का कर्तव्य होता है कि हर हाल में मानव धर्म की रक्षा करें और मानवता को शर्मसार होने से बचाएं यह मशेदपुर शहर पूर्व में 1964 और 1979 के दंगों की मार झेल चुका है और यह देख चुका है कि इस तरह के सांप्रदायिक दंगों का दुष्परिणाम यही होता है के रोज खाने कमाने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ता है, विद्यालय और महाविद्यालय बंद हो जाते हैं और पढ़ाई का नुकसान होता है lदुकान प्रतिष्ठान बंद होने से रोजमर्रा की चीजों का मिल पाना दुर्लभ हो जाता है l कालाबाजारी और मुनाफाखोरी अपना पैर फैला लेती है ,जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी और पहुंच से दूर हो जाती हैं l अतः शहर में सामान्य स्थिति बनी रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है इसी में समाज और देश की भलाई हैl आम जनता को हर तरह की गंदी राजनीति से बचना है और स्वस्थ एवं सभ्य समाज बनाए रखने में अपनी सार्थक भूमिका निभाते रहना हैl

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और बड़ा सांप्रदायिक दंगा होने से जमशेदपुर शहर को बचा लिया और जमशेदपुर को जलने से बचा लिया इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं:रियाजुद्दीन खान
    Next Article भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बरेकेडिंग तोड़ने के बाद जमकर लाठीचार्ज किया

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.