Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षकों की लेटलतीफी से आक्रोशित शकरपुरा उच्च विद्यालय में अभाविप ने किया प्रदर्शन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिक्षकों की लेटलतीफी से आक्रोशित शकरपुरा उच्च विद्यालय में अभाविप ने किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिक्षकों की लेटलतीफी से आक्रोशित शकरपुरा उच्च विद्यालय में अभाविप ने किया प्रदर्शन

     बेगूसराय:-  ग्रीष्मकालीन होने के कारण सभी विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू होने का समय सुबह 6:30 बजे है। लेकिन कई विद्यालय 7:30 बजे तक भी नहीं खुलती है। एक ऐसा ही मामला गुरुवार को सुबह सामने आया बखरी अनुमंडल कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित शकरपुरा उच्च विद्यालय का, जहां शिक्षक विभाग के निर्देशों की अवहेलना कर घंटों विलंब से पहुंचते हैं। इस बात से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार को तालेबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ता 1 घंटे से अधिक विलंब से विद्यालय खुलने से नाराज थे। आंदोलन कर रहे हैं कार्यकर्ताओ ने विद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की।

     

     

     

    पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस सिंह परमार ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण अकसर विद्यालय में अराजकता का माहौल उत्पन्न होता है। सरकार के लाख निर्देश के बावजूद विद्यालय में समय का अनुपालन नहीं हो रहा है। समय से विद्यालय नहीं खुलने के कारण दर्जनों की संख्या में छात्र विद्यालय से लौट जा रहे हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार व् नगर मंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि उच्च विद्यालय शकरपुरा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। शिक्षकों में गुटबाजी चरम पर है। पठन-पाठन व्यवस्था पूर्णत ठप पड़ी हुई है। शिक्षक महज हाजिरी बनाकर विद्यालय से निकल जाते हैं। सुबह 6:30 बजे विद्यालय खुलने का समय होने के बाद भी 8:00 बजे तक विद्यालय नही खुलती।जिला एस एफ एस प्रमुख दिलखुश कुमार व् नगर सह मंत्री रविंद्र सहनी ने कहा कि प्रधानाध्यापक से जवाब मांगने पर गोलमोल जवाब दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर नाइट गार्ड रहने के बावजूद विद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा चोरी की घटना घटित होना विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ी करती है।हो हंगामे की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की पहल पर बीईओ राजेंद्र पांडे ने धरना स्थल पर पहुंच आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

     

     

     

    बीईओ के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को 6 सूत्री मांग पत्र सौंप कर अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मदों में हुए अनियमितताओं की जांच कर संवेदनहीन प्रधानाध्यापक के निलंबन की मांग की । मौके पर नगर सह मंत्री रविंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विकास मेहता, अनुराग केसरी, प्रिंस जायसवाल , नितेश ,दीपक कुमार, समोद कुमार, पुष्कर, बिपिन, अखिलेश, रूपेश, विकास सिंह, अमन, पांडव, मिथलेश, पिंटू, राहुल कुमार,आशीष, अभिमन्यु, अमन, चंदन, पांडव, अर्जुन,सुमन पटेल, हीरालाल, अंकित, प्रमोद, विशाल, सुमित सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअष्टयाम को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
    Next Article डीआरआई की टीम ने एक स्वर्ण आभूषण दुकान में की छापेमारी

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.