Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय में गिरते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर:अजीत चौधरी
    Breaking News बिहार

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय में गिरते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर:अजीत चौधरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय में गिरते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर:अजीत चौधरी

    बेगूसराय: – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की बैठक बरौनी कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मिथिला विश्वविद्यालय अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में आगामी कार्यक्रम एवं शैक्षणिक आंदोलन पर चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय में गिरते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है जिस तरह से जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जांच निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली का धंधा चलाया जा रहा है नियम के विरुद्ध ट्रांसफर पोस्टिंग किया जा रहा है जिला शिक्षा कार्यालय एवं शिक्षा माफिया के गठजोड़ से पूरी तरह जिला शिक्षा कार्यालय शिक्षा माफिया के चंगुल में फंस गया है

     

     

     

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहुत जल्दी चरणबद्ध आंदोलन करेगी इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा बरौनी कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई नहीं होने कारण यहां के छात्र छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉमर्स समेत अन्य विषयों की पढ़ाई हो इसको लेकर आंदोलन करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस में छात्र नहीं आ रहे हैं यह काफी दुर्भाग्य की बात है जबकि शिक्षक की कमी कॉलेज में नहीं है

     

     

     

     

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव गांव जाकर छात्रों को कॉलेज जाने के लिए आह्वान करेगी एवं गांव गांव जाकर छात्रों की की समस्या को सुनेगी एवं संग्रह कर उसे दूर करने का प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि बरौनी के आसपास के गांव में जाकर हजारों छात्रों से संपर्क कर उनकी समस्या को संग्रह करेगी एवं कॉलेज के प्राचार्य को सभी समस्या को मांग पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराएगी इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीताराम एवं कमल कश्यप ने कहा कि 9 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक गांव गांव जाकर समस्या संग्रह 20 अप्रैल को कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र एवं 27 अप्रैल को कॉलेज में तालाबंदी एवं कॉलेज के प्राचार्य का घेराव एवं 5 मई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी इसमें मुख्य मुद्दा कॉमर्स की पढ़ाई सहित अन्य शैक्षणिक समस्या रहेगा इस मौके पर बरौनी के नगर मंत्री आनंद कुमार ने कहा कि 14 अप्रैल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी इसको लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे कॉलेजों में छात्रों की समस्या को लेकर हेल्थ कैंप खोला जाएगा इस मौके पर अमर आनंद सीताराम आनंद कुमार रोशन कुमार गुलशन कुमार रवि कुमार छोटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलआईसी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड को कार्य कुशलता को देखते हुये मेडल देकर किया सम्मानित
    Next Article नशा मुक्ति को जीविका दीदियों ने घर- घर चलाया अभियान

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.