Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, आमजनों के बीच किया गया लड्डू वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, आमजनों के बीच किया गया लड्डू वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, आमजनों के बीच किया गया लड्डू वितरण।

    जमशेदपुर। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली से लेकर रांची समेत जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विभिन्न कार्यक्रम के जरिये पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेतागण एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया।

    इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक उद्बोधन को बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित की। संबोधन की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन कार्यक्रम में साकची जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल पुष्प पेंट किया। कार्यकर्ताओं ने बाकायदा कुची का प्रयोग कर दीवार पर कमल के फूल की प्रतिकृति को उकेरा। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई।

    इससे पहले, कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन से जुड़ी है और भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि आज भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जमशेदपुर महानगर में पार्टी अपने गतिविधियों को तेज कर संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस: भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, संजीव कुमार, बारी मुर्मू, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पंकज सिन्हा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, भरत सिंह, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, अमिताभ सेनापति, सुमित शर्मा, मिथिलेश साव, अमित सिंह, संतोष कुमार, रानी ठाकुर, दिलीप पासवान, मंजीत सिंह, गणेश मुंडा, महावीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई
    Next Article श्रद्धेय अटल जी के द्वारा रचित यह पंक्ति मेरे लिये सदैव प्रेरणा रहेगी कि….

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.