Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए शहर में होगा यज्ञ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए शहर में होगा यज्ञ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए शहर में होगा यज्ञ

    जमशेदपुर : रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान में प्रबुद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हरिवल्लभ सिंह आरसी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त विचार गोष्ठी में सर्वसम्मति से भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ आयोजित करने पर आम सहमति बनी‌ ।
    कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार ने कहा कि देश विभाजन के समय लाखों हिन्दुओं की निर्मम हत्याएं कर दी गई। परिवार के परिवार अकाल मौत के गाल में समा गये , वंश में कोई सनातनी परंपरा के तहत श्राद्ध कर्म तक करने वाले नहीं बचा। ऐसे में उन लाखों हिंदुओं के आत्मा की शांति के लिए जमशेदपुर में हिन्दू पहल करेगा। अपने पूर्वजों के लिए जमशेदपुर में हिंदू जागृत हुआ है। आने वाले दिनों में पूरे विधि विधान से सनातनी परंपरा के अनुसार देश बंटवारे के वक्त शहीद होने वाले लाखों हिंदू भाई – बहनों के आत्मा की शांति के लिए वृहत रूप में अनुष्ठान किया जाएगा। ताकि उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ताकि यज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न हो सकें। उन्होंने तमाम सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से यज्ञ में सहयोग करने की अपील की। यज्ञ के तारीख की घोषणा आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया।

     

     

     

    जाति के भेदभाव को भुलाना समय की मांग : आरसी
    हरिवल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि देश और समाज को बचाने के लिए जाति के भेद को भुलाना पड़ेगा। हिंदुओं को एक होना पड़ेगा। शादी व्याह आदि में अनर्गल खर्च को कम करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को पैसे की बरबादी रोकने पर बल देना चाहिए तथा उन पैसों को समाज में कमजोर वर्ग की मदद में लगाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि मनुष्य को पशु बनने से रोकने के लिए संस्कार भरने की जरूरत है। यदि समाज इन कही हुई बातों पर अमल नहीं किया तो आने वाला वक्त उन्हें इन सारी बातों को मनवाने के लिए मजबूर कर देगा। उन्होंने समाज को जागृत करने के जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

     

     

     

    गोष्ठी में निम्नलिखित लोग थे शामिल
    गोष्ठी में श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान के प्रमुख हरिवल्लभ सिंह आरसी , तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसेनजित तिवारी , रमेश कुमार , यमुना तिवारी व्यथित, दीपक कुमार, कन्हेया दुबे , विजय कुमार साही , कृष्णकांत मिश्रा, रघुनाथ सिंह, गंगेश्वर दुबे , ताराशंकर मुखर्जी , रविंद्र प्रताप सिंह, चंद्रहंस मिश्रा, सतीश कुमार सिंह, डॉ अंगद , डीएन सिंह , बृजेन्द्र राय , बलिराम शर्मा , अवधेश कुमार , चंदन कुमार , रतन शर्मा , श्यामज्ञानी शाही , धनजी पांडेय , उमाशंकर तिवारी , भगवती शरण तिवारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article ग्रामीण बैंक ने अपने पांचवी स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

    Related Posts

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.