Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुबह आनंद मार्गी महिलाओं ने ईश्वरप्राणीधान के साथ अशोकाषष्ठी और अशोकाष्टमी को महिला संबंधित बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए लाल फूल वाला सीता अशोक के फूल का सेवन किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सुबह आनंद मार्गी महिलाओं ने ईश्वरप्राणीधान के साथ अशोकाषष्ठी और अशोकाष्टमी को महिला संबंधित बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए लाल फूल वाला सीता अशोक के फूल का सेवन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    सुबह आनंद मार्गी महिलाओं ने ईश्वरप्राणीधान के साथ अशोकाषष्ठी और अशोकाष्टमी को महिला संबंधित बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए लाल फूल वाला सीता अशोक के फूल का सेवन किया

     

    आनंद मार्गी महिलाओं ने स्वस्थ रहने के लिए चैत महीने के अशोकाषष्ठी से अशोकाष्टमी को सुबह ईश्वरप्राणीधान के बाद खाली पेट में लाल फूल वाला औषधीय अशोक के फूल का सेवन किया। एक पके केले जल या दूध के साथ 8 मूंग या उड़द और 8 अशोक फूल या कली सबको एक ग्रास में ग्रहण किया।
    महिलाओं के लिए लाभप्रद है केले के साथ अशोक के फूल का सेवन,

    वैसे अशोक के पेड़ के धार्मिक व औषधीय गुणों की चर्चा होती रहती है। नयी पीढ़ी को भी इसके गुणों के बारे में जानना चाहिए। इस दिन जहां भी ताजा अशोक फुल उपलब्ध है जमशेदपुर के लगभग सभी महिला आनंद मार्गी महिला संबंधित बीमारियों से निजात पाने के लिए “बाबा ” श्री श्री आनंदमूर्ति जी के बताए गए लाल फूल वाला अशोक के फूल का सुबह खाली पेट में सेवन किया।
    फूल का उपलब्ध स्थान सोनाली सुनील आनंद का आवास , गदरा आनंद मार्गी रामप्रताप जी के आवास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में पौधों में खिला है लाल फूल

     

     

     

    आनंदमार्गी सुनील आनंद ने बताया कि आनंद मार्ग चर्याचर्य पार्ट- 3 में आनंदगार्म के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने बताया है कि अशोकाषष्ठी एवं अशोकाष्टमी को प्रत्येक ऋतु प्राप्त नारी एक पके केले के साथ अथवा जल या दूध के साथ 6 मूंग या उड़द और 6 अशोक फूल या कली एक ग्रास में निगल जाएं। सधवा और विधवा सभी नारियां अशोकाषष्ठी और अशोकाष्टमी व्रत का पालन करें। अन्यथा चावल और रोटी के बदले दिन में फल या फूल खाकर रहें। रात में भी अन्न का सेवन नहीं करें। आनंद मार्गी महिलाओं ने इस प्रक्रिया का पालन करते हुए अशोकाषष्ठी और अशोकाष्टमी सुबह खाली पेट में अशोक के फूल का सेवन किया।

    आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर के सुनील आनंद का कहना है कि आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने यौगिक चिकित्सा एवं द्रव्य गुण, आनंद मार्ग चर्याचर्य पार्ट- 3 ,कृषि कथा में अशोक की उपलब्धता एवं औषधीय महत्व के विषय में कहा है कि सीता अशोक शो प्लांट के रूप में लगाए जाने वाले अशोक से भिन्न होता है। अशोक फूल ज्यादातर क्षेत्रों में लाली फूल लिए होता है किंतु सुनहरे और पीले अशोक फूल भी होते हैं। अति गर्म अंचल, अति शीतल अंचल छोड़कर भारत में सभी जगह अशोक का पेड़ होता है।

     

     

     

     

    अशोक का फूल, छाल और मूल नाना प्रकार की औषधि बनाने में काम आता है। विशेषकर महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की व्याधियों में अशोक के औषधीय गुण सर्व स्वीकृत है। अशोकासव, अशोकारिष्ट औषधियां अशोक से बनती है। पौराणिक नवपत्रिका ( 9 पौधे के पत्तों से बनी देवी मूर्ति) में अशोक अनंतम है। अशोक की अधिष्ठात्री तांत्रिक देवी का नाम है शोकरहित। अशोक का मतलब होता है जहां शोक ना हो।

    ये है कहानी

    कहा जाता है कि रावण ने जब सीता जी का हरण किया था तो रावण के पास बहुत सारी वाटिकाएं थीं परंतु सीता जी के स्वास्थ्य लाभ का ध्यान रखते हुए रावण ने उन्हें अशोक वाटिका में ही रखा क्योंकि अशोक के संपर्क में रहने से महिलाओं से संबंधित बीमारियों का इलाज संभव है। लगभग सभी ऋषि महर्षियों ने माना हे कि अशोक महिलाओं के संबंधित बीमारियों में काफी लाभप्रद है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयशा पेट्रोल पंप के द्वारा पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का मामला पहुंचा मानगो थाना मामले की शिकायत इंडियन ऑयल से भी की जाएगी :विकास सिंह
    Next Article कास्ता गांव में राम नवमी पूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाला गया और साथ में पांच दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.