Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ताओं के हितों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नही:राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अधिवक्ताओं के हितों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नही:राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिवक्ताओं के हितों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नही:राजेश शुक्ल

    सरकार की कथनी और करनी में कही से भी एकरूपता नही,बिना विलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है राज्य सरकार कही से भी अधिवक्ता हितों के प्रति गंभीर नही है। यहां तक कि उसकी कथनी और करनी में कोई एकरूपता नही है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है कि उत्तरप्रदेश की सरकार ने कोरोना की वैश्विक महामारी में स्वर्गवासी हुए अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक पैकेज दिया है राजस्थान में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया गया है। लेकिन झारखंड में अधिवक्ताओं के हित के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह उदासीन है। जो घोषणाएं राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए किए उसको आज तक अधिसूचित नही किया गया और न तो उसके लिए निधि का आवंटन ही किया गया। घोषणाएं अपेक्षाओ को उड़ान देती ही लेकिन जब उनका उल्लंघन होता है तो उतनी ही गहरी प्रतिक्रिया पैदा होती है।

    श्री शुक्ल ने आज झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन को ई मेल भेजकर झारखण्ड में अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्र हित मे बराबर कदम बढ़ाया है ,चुनौतियों का समाधान भी किया है लेकिन झारखंड सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान नही दिया जब अधिवक्ताओं अपनी जान हथेली पर लेकर अपने दायित्व निभा रहे थे। श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को भी झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों ने मिलकर ज्ञापन भी दिया, मिलकर अनुरोध भी किया लेकिन उसके कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आए।

    श्री शुक्ल ने राज्यपाल को भेजे पत्र की प्रति भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजीजू को भी भेजा है तथा झारखंड को भारत सरकार के विधि और न्याय विभाग द्वारा आवंटित राशि का सदुपयोग कराने तथा राज्य के सभी 37 बार एसोसिएशनो में आधारभूत संरचना बढ़ाने, न्यायालयों में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल ने सभी स्तर के बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं के लिए कॉमन हाल, वाशरूम, के साथ सभी बार भवनों में समृद्धशाली पुस्तकालय बनवाने का भी आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि जल्द ही वे भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप घनखड़ तथा भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू से मिलकर झारखंड में अधिवक्ताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की मांग को रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो फुथपाठ दुकानदारों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, बोले नाइंसाफी नहीं होगी सबको बसाएंगे
    Next Article रामनवमी महोत्सव मे शामिल हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल साड़ंगी

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.