Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के अनेक राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के अनेक राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:  एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिम के राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग ने आज 27 मार्च को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

     

     

     

    मौसम विभाग ने आज झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी पाकिस्तान और उसके पड़ोसी इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इस समय मौजूद है. जबकि निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में बिहार से आंतरिक तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा चल रही है. इसके कारण एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है. वहीं दक्षिण भारत के 29 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी इस महीने के अंत तक आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, पिछले सात दिनों में 29 लोगों की हुई मौत
    Next Article कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह: प्रियंका बोलीं राहुल पढ़े-लिखे लेकिन आप उनको पप्पू बुलाते हैं

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.