Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के कार्यकर्ता।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के कार्यकर्ता।

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के कार्यकर्ता।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां मंदिर समिति की ओर से चैती छठ को लेकर छठव्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रविवार को चैती छठ पूजा की तैयारियों के निमित्त सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों की बैठक मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में जनकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं संरक्षण चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में छठ व्रतियों के लिए स्वच्छता एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में स्थित दोनों तालाबों की साफ-सफाई के पश्चात इसमें स्वच्छ निर्मल जल भरा गया है। इसके साथ ही, मंदिर परिसर को खूबसूरत रंग-बिरंगी लाइट एवं फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि चैती छठ पूजा के दौरान सेवा शिविर के माध्यम से सभी व्रतधारियों के लिए सुबह और शाम में अर्घ्य के लिये गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय, पेयजल के व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्र व्रती यहां छट पूजा करने आते हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, श्रद्धालु पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।

    बैठक के दौरान अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर रामनवमी महोत्सव नहीं करेगी श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, आयोजन स्थान और जुलूस रूट पर है बनावटी विवाद
    Next Article जमशेदपुर: जिला प्रशासन से रामनवमी को लेकर दिए निर्देश पे पुर्नविचार करने का आग्रह-भाजपा नेता अभय सिंह

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.