Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, कोल्हान के दो लोकसभा सीट एवं 14 विधानसभा सीट पर तैयार हुआ विजयी प्लान, 11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी हल्ला बोल

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एवं बूथों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने को कहा गया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कोल्हान के दो लोकसभा सीट, आंशिक अन्य दो सीट एवं विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर विजयी का प्लान तैयार किया गया। कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मुख्यरूप से शामिल हुए। वहीं, इस बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्षगण, विभिन्न मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली, मा. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली मौजूद रहे।

    बैठक में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करें। सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के गठन का कार्य पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से करें। पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बूथ के प्रत्येक मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क एवं संवाद करें। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें कोल्हान की दोनों लोकसभा सीट के साथ कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर विजयी पताका लहराना है। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। हमें पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रण एवं पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए कार्य करना है।

    श्री दास ने कहा कि झारखंड में परिस्थितियां तेजी से बदल रही है वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से नाकाम सबित हुई है। झारखंड की निष्क्रिय और निकम्मी हेमंत सरकार ने लोगों के साथ केवल छल किया है। बड़े वादे करने के बाद युवाओं को सिर्फ बेरोजगार करने का काम किया है। इस अक्षम सरकार के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। आज झारखंड में सरकार ‘कमीशन को मिशन’ की भांति लेकर कार्य कर रही है। आज पूरे प्रदेश में बिना कट मनी के कोई काम नही किया जा रहा है।

    श्री दास ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभर में विकास के बढ़ते रफ्तार से हमारे देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ का षड्यंत्र चल रहा है। ऐसे षड्यंत्र में देश की वंशवाद एवं परिवारवाद पर आधारित पार्टियां भी सक्रिय होकर उन्हें मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के ओबीसी समाज को अपमानित करने का कार्य किया। झारखंड में भी छह विधायकों की सदस्यता रद्द हुई है। लेकिन उस समय आज राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी होने वाली पार्टियां आगे नही आई थी। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर कमर कस लेने एवं 11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शमिल होने का आह्वान किया।

    वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है, इसे हर हाल में पूरा करने की जरूरत है। इस बैठक का उद्देश्य भी इसी कार्य में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रभावी बूथ संरचना हमारी विजय का आधार है। भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी संगठन है। पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है। उन्होनें कहा कि कोल्हान के कार्यकर्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की जीत फिरसे सुनिश्चित करेंगे। कहा कि पार्टी के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान से पुनः बूथ की व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा, जहां भाजपा कमजोर हुई है आज वहां देशविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं। दीपक प्रकाश ने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज झारखंड में बीमार सरकार चल रही है। युवाओं, महिलाओं, मजदूर, किसानों से बड़े वादे करने वाली हेमंत सरकार ने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। ऐसी तानाशाह एवं अकर्मण्य सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 11 अप्रैल को रांची में होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होकर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

    बैठक में मंच संचालन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने सांगठनिक कार्यों पर सभी कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट कार्ड लिया एवं जमशेदपुर महानगर के बूथ समिति गठन एवं पन्ना प्रमुख गठन पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया।

    कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामंत, गुरुचरण नायक, पुतकर हेम्ब्रम, जवाहरलाल बानरा, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आदित्यपुर मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, चंडीचरण साव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सरायकेला खरसवां जिलाध्यक्ष विजय महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी समेत मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली के संग मा. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बागबेड़ा से कचरा का उठाव कर स्थाई समाधान किया जाएगा
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ बैठक, रामनवमी पर्व में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण पर हुई चर्चा

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.