Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गडकरी का तोहफा, झारखंड के लिए होगा अहम देश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    गडकरी का तोहफा, झारखंड के लिए होगा अहम देश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास 

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गडकरी का तोहफा, झारखंड के लिए होगा अहम देश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास 

    जमशेदपुर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया है. यहां से केंद्रीय मंत्री ने देश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया

    गडकरी का तोहफा, झारखंड के लिए होगा अहम आज का दिन झारखंड के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के लिए सौगात की बरसात की है गडकरी आज 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा झारखंड को दिया है पिछले आठ वर्षों में देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण पर नजर डाले तो पता चलेगा कि देश में सड़क निर्माण की प्रगति पहले से तीन गुना बढा है। 2013-14 में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 91,287 किलोमीटर थी, वो 2020-21 में बढ़कर 1,41,345 किलोमीटर पहुंच गई।  2013-14 में प्रति दिन 12 किमी नेशनल हाईवे का निर्माण होता था, वहीं 2020-21 में 38 किमी होने लगा। यूपीए सरकार की तुलना में सड़क निर्माण में तीन गुना बढोतरी हुई है। निश्चित ही, ये उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं और दुनिया का कोई भी देश इसका मुकाबला नहीं कर सकता है।

     

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान से बटन दबाकर 1876 करोड़ की 10.04 किलोमीटर वाली एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर योजना का शिलान्यास किया. इसके अलावा झारखंड राज्य की 3842 करोड़ की लागत की 9 अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इन सभी योजनाओं का लाभ झारखंड, ओड़िशा और बंगाल के लोगों को होगा. वहीं एनएच 33 पर जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

     

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास में झारखंड का बड़ा योगदान रहा है. यहां से कोयला और आयरन प्राप्त होता है जिससे देश का विकास हो रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास का सबसे महत्वपूर्ण आयाम सड़कें ही होती हैं. अमेरिका अगर आज विकास की ओर से अग्रसर है तो इसका मुख्य कारण सुगम सड़क मार्ग है. उन्होंने कहा है कि रोजगार के लिए ओधोगिक विकास होना जरुरी है. अगर इंडस्ट्री कहीं भी लगानी है तो चार बातों को होना जरुरी है, जिनमे वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन है.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के आने के पहले झारखंड में 200-250 किलोमीटर तक ही राष्ट्रीय मार्ग था, आज झारखंड में 4000 किलोमीटर से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का कार्यक्रम बनाया है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि देश की पहली डबल डेकर सड़क की शुरुआत झारखंड के जमशेदपुर से हुई है. उन्होंने इसके लिए जमशेदपुर के स्थानीय सांसद विधुत वरण महतो के साथ–साथ स्थानीय जनता को धन्यवाद दिया. इलेवेटेड रोड के अलावा जमशेदपुर में 2843 करोड़ की लागत से 220 किलोमीटर की दस परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास भी नितिन गडकरी ने किया.

    टाटा-रांची रोड पर तो किताब लिखी जा सकती है: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा–रांची रोड पर चुटकी लेते हुए कहा कि टाटा- रांची रोड पर किताब तक लिखी जा सकती है. इस सड़क को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोर्ट ने भी कई बार इस मामले को संज्ञान में लिया. यही नहीं ठेकेदार को टर्मिनेट किया गया. कई बार वन विभाग से जमीन अधिग्रहण में समस्या आई. उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर से उन्होंने टाटा–रांची सड़क पर वाहनों को चलते देखा, तो काफी खुशी मिली. उन्होंने कहा है कि पहली बार हुआ कि टाटा–रांची रोड को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है.टाटा-रांची की दूरी डेढ़ से पौने दो घंटे में तय होगी: नितिन गडकरी ने कहा कि पहले रांची से टाटा आने में चार से पांच घंटे लगते थे, लेकिन यह सड़क बन जाने के बाद दूरी घटकर मात्र डेढ़ से पौने दो घंटे की रह गई है. उन्होनें कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगो को जाम से मुक्ती मिली है.

    टाटास्टील के स्लैग से बनी सड़क: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि टाटा स्टील से निकलने वाले स्लैग का उन्होंने सड़क के निर्माण करने में उपयोग किया. टाटा–रांची सड़क के शहरबेड़ा से महुलिया तक 44 किलोमीटर सड़क के निर्माण में इस स्लैग का उपयोग किया गया है. उन्होंने अपने संबोधन में टाटा स्टील के एमडी से अनुरोध किया है कि वे अपने वेस्ट मैटेरियल जहां पड़े है उन्हें दे दें, उसका सदुपयोग करते हुए वे बिहार और झारखंड मे सड़क बनावाएंगे.कौन–कौन थे मौजूद: इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, एनएचएआई के टेक्निकल मेंबर महादेव सिंह, एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर, सीजेएम एसके मिश्रा, एएस कपूर, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एके दास के अलावा अन्य अतिथि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उतरे कांग्रेस नेता
    Next Article ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मनाया शहादत दिवस

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.