Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार प्रदेश भाजपा की कमान सम्राट चौधरी को, जदयू ने दिया हुआ छीना तो BJP में आए, अब बेहद प्रभावी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार प्रदेश भाजपा की कमान सम्राट चौधरी को, जदयू ने दिया हुआ छीना तो BJP में आए, अब बेहद प्रभावी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार प्रदेश भाजपा की कमान सम्राट चौधरी को, जदयू ने दिया हुआ छीना तो BJP में आए, अब बेहद प्रभावी

    भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय जायसवाल के रहते जिस तरह से विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी की चली थी, उससे यह आसार बन रहे थे। गुरुवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा हो गई। विधानमंडल सत्र के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद डॉ. संजय जायसवाल से लेकर विधान परिषद् सदस्य सम्राट चौधरी को दिए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों ने उन्हें बधाइयां दीं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और MLC संजय मयूख ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
    जिलाध्यक्षों की सूची में सम्राट का रहा था जलवा

     

     

     

    भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में डॉ. संजय जायसवाल ने इसी महीने 45 संगठन जिलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की थी। इस सूची को बनाए जाते समय ही सम्राट चौधरी का प्रभाव साफ-साफ दिख रहा था, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम कई और चले थे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव के हिसाब से ही सम्राट चौधरी को यह अहम जिम्मेदारी दी थी। सम्राट काफी समय से बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक निश्चित अंतराल पर मीडिया से बाकी नेताओं के मुकाबले ज्यादा रू-ब-रू होते रहे हैं।

     

     

     

    जदयू से काफी हील-हुज्जत के बाद आए थे सम्राट
    पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार भाजपा में आने से पहले जनता दल यूनाईटेड (JDU) में थे। राज्यपाल की ओर से मनोनीत सदस्य के रूप में जदयू ने तब विधान परिषद् में सम्राट की एंट्री कराई थी, जब राज्य में महागठबंधन-1 सरकार थी। बाद में सम्राट ने जदयू की सदस्यता ले ली। लेकिन, फिर अपने पिता और हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी के पक्ष में प्रचार के कारण जदयू ने सम्राट से किनारा कर लिया। जीतन राम मांझी की पार्टी हम उस समय जदयू-राजद के खिलाफ बिहार में भाजपा के साथ थी।

     

     

     

    विधान परिषद् की सदस्यता छिनवा दी थी जदयू ने
    जदयू ने सम्राट से न केवल किनारा किया, बल्कि दल-बदल कानून के आधार पर विधान परिषद् की उनकी सदस्यता भी छिनवा दी। समय बदला और फिर नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए, हालांकि तबतक सम्राट चौधरी ने भाजपा के अंदर अपनी जगह बना ली थी। अब जब एक बार फिर नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन-2 सरकार चला रहे हैं तो विधान परिषद् के अंदर-बाहर सम्राट चौधरी विपक्ष की सबसे बुलंद आवाज भी माने जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाधुरी दीक्षित के माता के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर की श्रद्धांजलि अर्पित :पप्पू सरदार
    Next Article नमन ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.