Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए श्रीमती मुन्नी देवी , श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती पूजा देवी और श्रीमती पार्वती देवी को किया सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए श्रीमती मुन्नी देवी , श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती पूजा देवी और श्रीमती पार्वती देवी को किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए श्रीमती मुन्नी देवी , श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती पूजा देवी और श्रीमती पार्वती देवी को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने के लिए रांची जिला के कांके प्रखंड के पिथोरिया पंचायत की मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी, कोडरमा जिले के मरकच्चो पंचायत समिति की सदस्य श्रीमती पार्वती देवी, कोडरमा जिले से मरकच्चो प्रखंड स्थित अरकोचा पंचायत की वार्ड सदस्य पूजा देवी तथा कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत की श्रीमती पार्वती देवी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन सभी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उसे सराहा । इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

    *_दूसरों को भी जागरूक और प्रेरित करें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती है । ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोडें। क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं ।

    *_माननीया राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित_*

    ज्ञात हो कि माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 4 मार्च 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में श्रीमती मुन्नी देवी झारखंड की एकमात्र मुखिया थी, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान -2023 से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए मिला था। वहीं, श्रीमती पार्वती देवी को जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सम्मानित किया था। जबकि, श्रीमती पूजा देवी को ओडीएफ प्लस (स्वच्छता) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान मिला था।

    इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री मनीष रंजन, मुख्य अभियंता श्री संजय कुमार झा, विशेष सचिव श्री राजीव रंजन, संयुक्त सचिव श्री पीएन मिश्रा, कार्यपालक अभियंता श्री अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित
    Next Article 50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

    Related Posts

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    October 7, 2026

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    October 7, 2026

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    झारखंड में पहली बार 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा

    विशेष बच्चों के बीच फल बांटे, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.