Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया, भारत को दूसरे ODI में 10 विकेट से रौंदा, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने अर्धशतक ठोंका
    Breaking News Headlines

    ऑस्ट्रेलिया, भारत को दूसरे ODI में 10 विकेट से रौंदा, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने अर्धशतक ठोंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विशाखापट्टनम. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 19 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें आस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के दिये 118 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोकर हासिल कर लिया.

     

     

    इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी 26वें ओवर में 117 रन पर ही सिमट गई. टीम की तरफ से सबसे ज्यादा (31) रन विराट कोहली ने बनाए. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने कुल 5 विकेट चटकाए, जबकि शॉन एबॉट ने 3 और नेथन एलिस ने 2 विकेट हासिल किए.

     

    लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 11वें ओवर 121 रन बनाते हुए जीत हासिल कर लिया. मार्श ने 28 गेंद में पर सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. वहीं, ट्रैविस हेड ने 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में असमर्थ रहा. मिचेल मार्श ने नाबाद 66 रन की पारी में 36 गेंद का सामना किया. इस दौरान 6 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स लगाए. ट्रैविस हेड ने नाबाद 51 रन बनाए. इस दौरान 30 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई में खेला जाएगा.

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार

    भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

    ऑस्ट्रेलिया- ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण भारत के 5 प्रमुख राज्यों के 51 मंदिर और 1001 पूजा यजमानों सहित हजारों श्रद्धालु वर्चुअली श्री सोमनाथ मंदिर से जुड़े
    Next Article राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, कहा- मोदी संपूर्ण भारत नहीं, विरोध करना अपमान कैसे हो गया, किए बड़े ऐलान

    Related Posts

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.